Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स में TCS दो फीसदी टूटा तो मारुति टॉप गेनर

शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार शुरू होते ही गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में फिसले तो TCS के शेयर करीब 2 फीसदी टूट गए। दूसरी तरफ मारुति ने बाजार की कमजोरी के बीच बढ़त दर्ज की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 November 2026, 10:24 AM IST

New Delhi: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इस दौरान सेंसेक्स 82267 और निफ्टी 25300 के नीचे फिसल गया है। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। सेक्टरोल परफॉर्मेंस में मेटल, FMCG, IT समेत रियल्टी और ऑटो इंडेक्स आधे से एक फीसदी तक फिसल गए हैं। सेंसेक्स में मारुति टॉप गेनर रहा वही TCS करीब 2% टूट गया। आज बुधवार को निफ्टी 25,323 पर खुला और 25,390 अंक छूने के बाद फिसल गया। 25,206 अंक न्यूनतम बनाने के बाद वापस लौटा जबकि, सेंसेक्स आज 210.58 अंक पर काम कर रहा था।

ये भी पढ़ें- एशियाई मार्केट के विपरीत भारतीय share bazar में मजबूती, आईटी के शेयर दबाव में

निफ्टी में शामिल 50 में से 38 शेयर लाल निशान में

निफ्टी में शामिल 50 में से 38 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा है। हिंडाल्को, HDFC लाइफ समेत बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स हैं, जो 1 से 2 फीसदी तक फिसल गए हैं। जबकि मारुति और BSE के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी से भारतीय बाजार को सहारा मिल सकता है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार भारतीय शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं। 

निफ्टी में तेजी जारी रहने के संकेत

विशेषज्ञ पवित्रो मुखर्जी के अनुसार निफ्टी मंगलवार के ऊपरी स्तर 25,501 को पार करता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है। ऐसी स्थिति में निफ्टी 25,800 के स्तर तक पहुंच सकता है। लेकिन निफ्टी 25,501 के ऊपर नहीं निकल पाता है, तो यह 25,000 से 25,500 के दायरे में कारोबार कर सकता है।

ये भी पढ़ें- Stock Market Today: सेंसेक्स 82,200 के पार पहुंचा, निफ्टी ने भी भरी उड़ान

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत

अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को तेज बिकवाली दर्ज की गई। नैस्डैक, डाओ से लेकर S&P 500 इंडेक्स 1-1 फीसदी तक टूट गए हैं। हालांकि, एशियाई बाजारों में सुबह मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई करीब आधा फीसदी टूट गया है। हेंगसेंग और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी लाल निशान में हैं। जबकि कोस्पी करीब 1.5 फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा।

अमेरिकी डॉलर मजबूत

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 93.35 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Location :  New Delhi

Published :  18 November 2026, 10:24 AM IST