बिकवाली से शेयर बाजार लुढ़का, HRS Aluglaze ने 1 साल में दोगुना किया पैसा

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच HRS Aluglaze का शेयर पांच फीसदी के अपर सर्किट पर 264.05 रुपये पर पहुंचा। कंपनी को सात क्लाइंट्स से कुल ₹26.94 करोड़ के बड़े ऑर्डर मिले हैं। एल्युमिनियम फसाड और ग्लेज़िंग बिजनेस में सक्रिय यह कंपनी पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना कर चुकी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 April 2026, 5:56 PM IST

New Delhi: गुरुवार को शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स करीब हजार अंक गिरकर 76,661 पर बंद हुआ। गिरते बाजार के बीच कुछ ही शेयरों ने निवेशकों को खुश कर दिया। इसी लिस्ट में HRS Aluglaze का नाम शामिल है। इस स्मॉलकैप शेयर ने आज 5% के अपर सर्किट के साथ 264.05 रुपये पर बंद होकर सबका ध्यान खींचा। निफ्टी 222.25 अंक लुढ़कर 23775.10 पर बंद हुआ

तेज रफ्तार के पीछे बड़े ऑर्डर्स

कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि उसे सात अलग-अलग क्लाइंट्स से कुल ₹26.94 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। सबसे बड़ा ऑर्डर ₹10.19 करोड़ का सफल गोयल एलएलपी से मिला। इसके तहत एल्युमिनियम विंडोज़, पाइप फिन्स और ग्लास रेलिंग जैसे हाई-एंड प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा केईसी इंटरनेशनल से भी ₹7.23 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इन ऑर्डर्स को अगले 3 से 12 महीनों में पूरा किया जाएगा, जिससे कंपनी की आय में अल्पावधि में ही बड़ी वृद्धि की उम्मीद है।

Stock Market: शेयर बाजार आज होगा गुलजार? कमाई का जबरदस्त मौका

शेयर का प्रदर्शन और निवेशकों की खुशी

HRS Aluglaze का शेयर पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना कर चुका है। इस अवधि में शेयर की कीमत 99% बढ़ी है। साल 2026 में अब तक यह शेयर 73% उछल चुका है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने करीब 10% की तेजी दिखाई है। इन आंकड़ों ने निवेशकों के जोश को और बढ़ा दिया है।

सोनम कपूर ने नवजात बेटे को सीने से लगाकर शेयर की पहली झलक, फिल्मी सितारों ने दी बधाई

 

Location :  New Delhi

Published :  9 April 2026, 5:56 PM IST