
सोने की कीमतों में नरमी का रुख (Img- Pinterest)
New Delhi: अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे सुस्त संकेतों के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना 660 रुपये और 22 कैरट वाला सोना 610 रुपये सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो 24 कैरट और 22 कैरट सोने में 10-10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली नरमी आई है।
सोने के साथ-साथ चांदी के खरीदारों के लिए भी राहत की खबर है। लगातार चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज चांदी के दाम भी फिसल गए हैं। देशभर में आज एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर बिक रही है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है, जबकि चेन्नई में यह सबसे महंगी 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
सोने के दाम में आया भूचाल! दिल्ली से चेन्नई तक आसमान छू रहे भाव, क्या अब खरीदना हो जाएगा नामुमकिन?
देश के मुख्य शहरों में आज 10 ग्राम सोने के दामों में मामूली अंतर देखा गया है। दिल्ली और जयपुर में 24 कैरट सोना 1,54,290 रुपये, 22 कैरट 1,41,440 रुपये और 18 कैरट सोना 1,15,750 रुपये में बिक रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरट का भाव 1,54,140 रुपये, 22 कैरट का 1,41,290 रुपये तथा 18 कैरट का भाव 1,15,600 रुपये दर्ज किया गया है।
चेन्नई की बात करें तो यहां 24 और 22 कैरट सोना क्रमशः 1,54,140 रुपये और 1,41,290 रुपये है, जबकि 18 कैरट सोने की कीमत 1,18,990 रुपये पर है। इसके अलावा पटना और अहमदाबाद में 24 कैरट सोने का रेट 1,54,190 रुपये, 22 कैरट का 1,41,340 रुपये और 18 कैरट का रेट 1,15,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,290 रुपये दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरट सोने का भाव 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरट सोने का रेट 1,15,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में उम्मीद से बेहतर आए रोजगार के आंकड़ों की वजह से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। इसी दबाव के कारण वैश्विक स्तर पर सोने के भाव गिरे हैं। जानकारों का कहना है कि अब सबकी निगाहें अमेरिका में आने वाले पीपीआई और सीपीआई आंकड़ों पर हैं, जिससे भविष्य की दिशा तय होगी।
Location : New Delhi
Published : 8 September 2026, 9:49 AM IST