Gold Price Today: देश में सोना और चांदी हुए सस्ते, वैश्विक स्तर पर भाव 3 प्रतिशत गिरे, खरीदारों के लिए बड़ी राहत!

दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में कमजोरी के चलते सोना और चांदी अपने निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 October 2026, 8:14 AM IST

New Delhi: देशभर के सर्राफा बाजारों में कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे निवेशकों और खरीदारों का ध्यान इन पर टिक गया है। वैश्विक बाजार में आई भारी सुस्ती का सीधा असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।

वैश्विक बाजार में आई भारी सुस्ती

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमती धातुओं के दाम दबाव में नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरकर 3,880.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। यह अक्टूबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। अगर साप्ताहिक आधार पर देखें, तो वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में लगभग 2.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 49 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि निकट अवधि में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में इसी तरह उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है।

Gold Price Today: दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में महंगे हुए सोने के दाम, चांदी में गिरावट जारी; जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

देश के विभिन्न महानगरों और बड़े शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 130540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना 142250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 130390 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। एक दिन पहले ही दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 1,300 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

सोने की कीमतों में भारी गिरावट (सोर्स-Pinterest)

देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के आज के भाव इस प्रकार हैं-

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (रुपये में) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (रुपये में)
दिल्ली 130540 142400
मुंबई 130390 142250
अहमदाबाद 130440 142300
चेन्नई 130390 142250
कोलकाता 130390 142250
हैदराबाद 130390 142250
जयपुर 130540 142400
भोपाल 130440 142300
लखनऊ 130540 142400
चंडीगढ़ 130540 142400

Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की भारी डिमांड

चांदी की कीमतों में भी बड़ी फिसलन

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में चांदी फिसलकर 209900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। गौर करने वाली बात यह है कि इस साल जनवरी के दौरान देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गई थी, जिसके मुकाबले अब इसमें भारी कमी आई है। हाल ही में एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 8,300 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली थी, जिसके बाद यह लगभग 11 महीने के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

Location :  New Delhi

Published :  31 October 2026, 8:14 AM IST