Gold Price Today: सोने के तेवर पड़े ठंडे, चांदी भी सुस्ती की राह पर; जानिए अपने शहर के नए रेट

सप्ताह के पहले ही दिन घरेलू बाजार में सोना और चांदी सस्ते हो गए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,45,070 रुपये और 22 कैरेट 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और कमजोर मांग का दिख रहा असर। जानिए सभी शहरों के नए भाव।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 July 2026, 8:29 AM IST

New Delhi: भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से तेजी से दौड़ रहे सोने और चांदी के रथ पर सप्ताह के पहले दिन ब्रेक लग गया है। घरेलू मांग में आई सुस्ती और वैश्विक बाजार के संकेतों के बीच देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप गहने खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज के नए रेट आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

दिल्ली से चेन्नई तक सोने का नया मिजाज

सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव फिसलकर 1,45,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,44,920 रुपये और 22 कैरेट 1,32,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट का भाव 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बना हुआ है। बीते एक सप्ताह में तेजी देखने के बाद, आज की यह गिरावट खरीदारी की उम्मीद जता रहे ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई है।

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! घरेलू बाजार में फिर गिरी कीमतें, जानें अपने शहर का ताजा भाव

चांदी की चमक भी हुई थोड़ी फीकी

केवल सोना ही नहीं, बल्कि कीमती धातु चांदी के तेवर भी आज नरम पड़े हैं। हफ्ते के पहले दिन चांदी की कीमत गिरकर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि, अगर पूरे पिछले हफ्ते का हिसाब देखें तो चांदी में लगभग 10,000 रुपये की मजबूती देखने को मिली थी, लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय बाजार के सुस्त संकेतों ने इसके भाव को नीचे धकेल दिया है।

सोना खरीदने से पहले पढ़ें यह खबर! फिर बढ़े 24 कैरेट के दाम, चांदी भी पहुंची 2.40 लाख के पार, चेक करें अपने शहर की नई लिस्ट

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर ग्राहकों का खरीदारी सेंटिमेंट फिलहाल कमजोर है, जिससे घरेलू कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $4,052.78 प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर $58.11 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहे हैं। ग्लोबल मार्केट का यह असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  27 July 2026, 8:29 AM IST