Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता, बड़े शहरों में गिरे दाम; जानिए नया रेट और गिरावट की वजह

21 नवंबर को सोने के दाम लगातार गिरावट में हैं। दिल्ली सहित देश के कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में बड़ी कमी दर्ज की गई है। कमजोर ग्लोबल मार्केट, मजबूत डॉलर और निवेश मांग घटने से सोना सस्ता हुआ है। 22 और 24 कैरेट दोनों के भाव इस लेख में जान सकते हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 November 2025, 10:34 AM IST

New Delhi: देशभर में 21 नवंबर को सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर भाव, मजबूत डॉलर और निवेशकों की सुस्त मांग का असर सीधे भारतीय बुलियन मार्केट पर पड़ा है। दिल्ली सहित देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है।

दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 21 नवंबर को घटकर 124400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 114040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इस हफ्ते कमजोरी का दबाव अधिक रहा।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी सोना सस्ता

देश के तीन प्रमुख मेट्रो, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट आज 113890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट का भाव 124250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ये कीमतें पिछले सेशन की तुलना में हल्की गिरावट को दर्शाती हैं।

Today Gold Price: दिल्ली में सोने की कीमतें फिर बढ़ीं, जानें कैसे बदला पिछले 10 दिनों में सोने का रेट

पुणे और बेंगलुरु में भी वही ट्रेंड

दोनों शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 124250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 113890 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक संकेत कमजोर बने रहे तो आने वाले दिनों में और नरमी आ सकती है।

सोने के भाव में गिरावट

आज के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (रुपये प्रति 10 ग्राम)

21 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,14,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 1,13,890 रुपये और 24 कैरेट का 1,24,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 1,13,940 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,24,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 1,13,890 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,24,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहाजयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोना 1,14,040 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हुआ। भोपाल में 22 कैरेट सोना 1,13,940 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,24,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Price: दिल्ली में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए अब तक कितना गिरा या बढ़ा गोल्ड-सिल्वर का रेट

गोल्ड प्राइस में गिरावट क्यों?

  • सोना वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
  • डॉलर की मजबूती
  • विदेशी बाजारों में सोने के हाजिर भाव में गिरावट
  • निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश से दूरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का हाजिर मूल्य 4,061.53 डॉलर प्रति औंस दर्ज हुआ।

चांदी भी हुई सस्ती

सोने की तरह चांदी के रेट में भी गिरावट आई है। आज चांदी गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 50.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 21 November 2025, 10:34 AM IST