
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: देश में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 09 जून को गोल्ड के दाम में एक बार फिर नरमी देखने को मिली, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1050 रुपये और 22 कैरेट सोना 960 रुपये तक सस्ता हो चुका है। इससे पहले 7 जून को कीमतें स्थिर रहने से पहले लगातार तीन दिनों में 24 कैरेट सोना 3490 रुपये और 22 कैरेट सोना 3200 रुपये तक सस्ता हुआ था।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव, वैश्विक अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोने के बाजार में दबाव बना हुआ है। इसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है।
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 10 रुपये सस्ता होकर 1,51,830 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी 10 रुपये घटकर 1,39,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोना यहां 1,13,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
Gold Price Today: बाजार में बड़ी हलचल, सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदारों की बढ़ी भीड़
देश के दस प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,51,680 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,39,040 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,13,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
चेन्नई में सोने के दाम अन्य शहरों की तुलना में अधिक बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,53,480 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,40,690 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,17,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,830 रुपये, 22 कैरेट का 1,39,190 रुपये और 18 कैरेट का 1,13,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,51,730 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,39,090 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,13,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी के भाव में लगातार नरमी बनी हुई है। पिछले दो दिनों में चांदी प्रति किलोग्राम 5100 रुपये तक सस्ती हो चुकी है। इससे पहले एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में चांदी के दाम 15 हजार रुपये तक गिर गए थे।
आज चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की और कमी आई है। इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है, जिससे बाजार में दबाव बना हुआ है।
दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,59,900 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम बना हुआ है।
वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है। यहां एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,69,900 रुपये दर्ज किया गया है, जो देश के अन्य प्रमुख महानगरों की तुलना में अधिक है।
लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से आभूषण खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से कीमती धातुओं में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मौजूदा गिरावट बाजार में खरीदारी को बढ़ावा दे सकती है।
Location : New Delhi
Published : 9 June 2026, 8:01 AM IST