
सोने की चमक बढ़ी (Img- Pinterest)
New Delhi: सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर खरीदारों और निवेशकों के लिए मिला-जुला माहौल देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने सोने की चमक को और बढ़ा दिया है। लगातार दो दिनों तक शांत रहने के बाद, पिछले दो दिनों से सोने के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर, औद्योगिक मांग सुस्त पड़ने के कारण पिछले छह दिनों से स्थिर चल रही चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
बीते दो दिनों की बढ़त पर नजर डालें तो 24 कैरट शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना कुल 1050 रुपये तक महंगा हो चुका है, जबकि 22 कैरट वाले सोने में 960 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, आज की बात करें तो बाजार में केवल 10 रुपये की मामूली बढ़त देखी गई। आज दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरट सोना 1,50,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरट का भाव 1,37,860 रुपये और 18 कैरट का भाव 1,12,830 रुपये दर्ज किया गया है।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर आया बड़ा उछाल, जानिए आपके शहर में 24 कैरेट का ताजा भाव
अगर आप दिल्ली, मुंबई या कोलकाता जैसे महानगरों की तुलना में सबसे सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं, तो चेन्नई सबसे आगे है। चेन्नई में 24 कैरट सोने का भाव 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो दिल्ली-मुंबई (1,50,230 से 1,50,380 रुपये) की तुलना में काफी कम है। इसी तरह, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरट सोना 1,50,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना हुआ है। पटना और अहमदाबाद में इसका भाव 1,50,280 रुपये दर्ज किया गया।
जहां सोने के दाम चढ़े हैं, वहीं चांदी के खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। लगातार छह दिनों तक एक ही भाव पर टिकने के बाद आज चांदी 100 रुपये घटकर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। हालांकि, चेन्नई में चांदी की स्थिति बिल्कुल उलट है, जहां यह देश में सबसे महंगी यानी 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सराफा बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज 7 अक्तूबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी मौद्रिक नीति पेश कर रहा है, जबकि महीने के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी आने वाली है। अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी होती है या डॉलर मजबूत होता है, तो सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में निवेशकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
Location : New Delhi
Published : 7 October 2026, 8:24 AM IST