Gold Price: सोना खरीदने वालों के लिए मौका या चेतावनी? लगातार गिरते दामों ने बढ़ाई हलचल, जानिए आगे क्या होगा?

देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3000 रुपय तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी 10000 रुपय प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गई। जानिए दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट और गिरावट की बड़ी वजह।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 21 June 2026, 8:43 AM IST

New Delhi: देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। बीते एक सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 3000 रुपय तक की कमी दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 2750 रुपय तक सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिली है और एक सप्ताह में इसका भाव 10000 रुपय तक नीचे आ गया है।

21 जून की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 146230 रुपय प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 134050 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले 19 जून को दिल्ली सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2840 रुपय टूटकर 150600 रुपय प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी।

डॉलर की मजबूती से बढ़ा दबाव

कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह डॉलर की मजबूती मानी जा रही है। डॉलर सूचकांक एक वर्ष के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4148.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

Gold Price Today: लगातार गिर रहे सोने दाम, कई शहरों में सस्ता हुआ गोल्ड, क्या आपके शहर में भी आई कीमतों में नरमी?

विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें केवल स्थानीय मांग और आपूर्ति से ही नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख से भी प्रभावित होती हैं।

प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

शहर 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली 134050 रुपय 146230 रुपय
मुंबई 133900 रुपय 146080 रुपय
अहमदाबाद 133950 रुपय 146130 रुपय
चेन्नई 136000 रुपय 148370 रुपय
कोलकाता 133900 रुपय 146080 रुपय
हैदराबाद 133900 रुपय 146080 रुपय
जयपुर 134050 रुपय 146230 रुपय
भोपाल 133950 रुपय 146130 रुपय
लखनऊ 134050 रुपय 146230 रुपय
चंडीगढ़ 134050 रुपय 146230 रुपय

चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट

सोने की तरह चांदी के दाम में भी कमजोरी बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में चांदी की कीमत करीब 10000 रुपय प्रति किलोग्राम तक गिर गई है। 21 जून की सुबह चांदी का भाव 250000 रुपय प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 64.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। वैश्विक बाजार में कमजोरी और डॉलर की मजबूती का असर चांदी की कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिये दिल्ली से चेन्नई तक किस शहर में है कितना रेट

निवेशकों की नजर बाजार पर

सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के बीच निवेशकों और खरीदारों की नजर बाजार की अगली चाल पर बनी हुई है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर आर्थिक संकेतकों का असर आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। फिलहाल सोना और चांदी दोनों ही साप्ताहिक आधार पर दबाव में बने हुए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  21 June 2026, 8:43 AM IST