कम कीमत में सोना खरीदने का सपना टूटा! आसमान छू रहे दाम, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सोने का नया रेट

18 अगस्त 2026 को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के ताजा रेट क्या हैं? पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 18 August 2026, 9:18 AM IST

New Delhi: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 18 अगस्त 2026 को सोने की कीमतों में लगातार बदलाव और तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बाजार खुलने से पहले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.92% यानी 1,424 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,930 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,54,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन मार्केट के अनुसार सोने का भाव 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना मजबूत होकर 4,486.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम)

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार हैं-

Gold Rate Hike: आसमान छूने लगे सोना-चांदी के दाम, एक झटके में इतने हजार महंगे हुए भाव, तुरंत चेक करें नए रेट

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली 1,55,810 रुपये 1,42,850 रुपये 1,16,910 रुपये
मुंबई 1,55,660 रुपये 1,42,700 रुपये 1,16,760 रुपये
कोलकाता 1,55,660 रुपये 1,42,700 रुपये 1,16,760 रुपये
चेन्नई 1,55,660 रुपये 1,42,700 रुपये 1,20,500 रुपये
पटना 1,55,710 रुपये 1,42,750 रुपये 1,16,810 रुपये
लखनऊ 1,55,810 रुपये 1,42,850 रुपये 1,16,910 रुपये
अयोध्या 1,55,810 रुपये 1,42,850 रुपये 1,16,910 रुपये
मेरठ 1,55,810 रुपये 1,42,850 रुपये 1,16,910 रुपये
कानपुर 1,55,810 रुपये 1,42,850 रुपये 1,16,910 रुपये
गाजियाबाद 1,55,810 रुपये 1,42,850 रुपये 1,16,910 रुपये
नोएडा 1,55,810 रुपये 1,42,850 रुपये 1,16,

Gold Silver Price Today: 22 से 26 जुलाई तक क्या हुआ ऐसा कि 2 दिन नहीं बदले सोने-चांदी के रेट? जानिए पूरी कहानी

पिछले कारोबारी सत्र का हाल और वायदा बाजार की स्थिति

बीते सोमवार को कमजोर डॉलर और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सर्राफा बाजार की मांग में जबरदस्त तेजी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद यह 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,55,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर भी न्यूयॉर्क में सोना 0.40 प्रतिशत बढ़कर 4,394.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली और मजबूत मांग के चलते कीमतों में यह उछाल आ रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  18 August 2026, 9:18 AM IST