Gold Price Today: सोने के दाम में आज फिर बदलाव, खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

10 जून 2026 को सोने की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। MCX, IBJA और सर्राफा बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के नए रेट जारी हो गए हैं। जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में आज सोना किस भाव पर बिक रहा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 June 2026, 8:08 AM IST

New Delhi: देशभर में सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक घटनाक्रम और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच बुधवार 10 जून 2026 को सोने के भाव में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में मामूली गिरावट देखी गई, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और सर्राफा बाजार के आंकड़ों में सोना ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। अगर आप सोने के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले ताजा रेट जरूर जान लें।

MCX पर क्या रहा सोने का वायदा भाव?

बाजार खुलने तक MCX पर अगस्त डिलीवरी वाले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 23 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1,52,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि गिरावट बेहद मामूली रही और बाजार में स्थिरता का माहौल बना रहा।

Gold Price Today: गोल्ड और सिल्वर में बड़ी गिरावट, क्या आगे और सस्ते होंगे दाम या बढ़ेगा भाव?

IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं-

कैरेट प्रति 10 ग्राम भाव
24 कैरेट (999) 1,52,519 रुपये
23 कैरेट (995) 1,51,908 रुपये
22 कैरेट (916) 1,39,707 रुपये
18 कैरेट (750) 1,14,389 रुपये
14 कैरेट (585) 89,224 रुपये

बुलियन्स के अनुसार सोने का ताजा रेट

शुद्धता 1 ग्राम 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलोग्राम
24 कैरेट 15,260 रुपये 1,52,600 रुपये 15,26,000 रुपये 1,52,60,000 रुपये
22 कैरेट 13,988 रुपये 1,39,883 रुपये 13,98,833 रुपये 1,39,88,333 रुपये
20 कैरेट 12,717 रुपये 1,27,167 रुपये 12,71,667 रुपये 1,27,16,667 रुपये
18 कैरेट 11,445 रुपये 1,14,450 रुपये 11,44,500 रुपये 1,14,45,000 रुपये

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली 1,53,310 रुपये 1,40,550 रुपये 1,15,020 रुपये
मुंबई 1,53,160 रुपये 1,40,400 रुपये 1,14,870 रुपये
कोलकाता 1,53,160 रुपये 1,40,400 रुपये 1,14,870 रुपये
चेन्नई 1,54,910 रुपये 1,42,000 रुपये 1,19,200 रुपये
पटना 1,53,210 रुपये 1,40,450 रुपये 1,14,920 रुपये
लखनऊ 1,53,310 रुपये 1,40,550 रुपये 1,15,020 रुपये
अयोध्या 1,53,310 रुपये 1,40,550 रुपये 1,15,020 रुपये
मेरठ 1,53,310 रुपये 1,40,550 रुपये 1,15,020 रुपये
कानपुर 1,53,310 रुपये 1,40,550 रुपये 1,15,020 रुपये
गाजियाबाद 1,53,310 रुपये 1,40,550 रुपये 1,15,020 रुपये
नोएडा 1,53,310 रुपये 1,40,550 रुपये 1,15,020 रुपये

पिछले कारोबारी दिन कैसी रही तेजी?

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में 1,500 रुपये की मजबूती दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,326.78 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिये दिल्ली से चेन्नई तक किस शहर में है कितना रेट

वायदा बाजार में भी दिखी मजबूती

मंगलवार को सीमित दायरे के कारोबार में सोने का वायदा भाव 131 रुपये बढ़कर 1,54,915 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कमजोर डॉलर ने सोने को समर्थन दिया, हालांकि महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंताओं के कारण तेजी सीमित रही।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

विश्लेषकों के अनुसार, कमजोर डॉलर, गिरती बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में कमी ने सोने की कीमतों को सहारा दिया। उनका कहना है कि ईरान और इजराइल के बीच तनाव कम होने तथा युद्धविराम की संभावनाओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। हालांकि अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे सोने में तेज उछाल फिलहाल सीमित नजर आ रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  10 June 2026, 8:08 AM IST