सोने-चांदी के दामों में बड़ा भूचाल: दिल्ली से लखनऊ तक लुढ़के भाव, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

12 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 154560 रुपये और 22 कैरेट 141690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 10000 रुपये तक सस्ती हुई। जानिए अपने शहर का ताजा भाव।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 September 2026, 10:11 AM IST

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी आर्थिक हलचलों और वैश्विक बाजार में कमजोरी के चलते भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। 12 सितंबर की सुबह ज्यादातर मेट्रो और प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों ही तरह के सोने के दाम नीचे आ गए।

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना एक सप्ताह में लगभग 1.5 प्रतिशत कमजोर होकर 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जिसका सीधा असर भारत के घरेलू बाजारों पर दिखाई दे रहा है।

दिल्ली से लेकर मुंबई तक गिरा सोना

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव गिरकर 154560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 141690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। एक दिन पहले ही दिल्ली सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के रेट में 2,700 रुपये की भारी कटौती देखी गई थी। वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु जैसे महानगरों में भी 24 कैरेट सोना 154410 रुपये और 22 कैरेट सोना 141540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

नवाबों के शहर लखनऊ में सोने का ताजा मिजाज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सराफा बाजार में भी सोने के तेवर ढीले पड़े हैं। 12 सितंबर की सुबह लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 154560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 141690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वैश्विक दबाव और स्थानीय मांग में कमी के कारण लखनऊ के खरीदारों को राहत मिली है।

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एमसीएक्स से लेकर कॉमेक्स तक फिसले दाम

चांदी में 10 हजार रुपये की बड़ी सेंध

सोने की राह पर चलते हुए चांदी के खरीदारों को भी बड़ी राहत मिली है। दिल्ली सराफा बाजार में एक ही दिन में चांदी 10,000 रुपये टूटकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 64.54 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। विशेषज्ञों और कोटक म्यूचुअल फंड की राय के मुताबिक, हालांकि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन निवेशकों को सोने में अपना लॉन्ग टर्म एक्सपोजर पूरी तरह बंद करने की भूल नहीं करनी चाहिए।

Location :  New Delhi

Published :  12 September 2026, 10:11 AM IST