क्या आपका बैंक खाता भी है खतरे में? बैंक ऑफ बड़ौदा डेटा लीक के बाद तुरंत करें यह एक काम

बैंक ऑफ बड़ौदा में कर्मचारी का ईमेल हैक होने से डेटा लीक का मामला सामने आया है। हालांकि बैंक का कोर सिस्टम सुरक्षित है, लेकिन धोखाधड़ी से बचने के लिए तुरंत अपने पासवर्ड और एटीएम पिन बदल लें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 July 2026, 11:05 AM IST

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा के एक कर्मचारी के ईमेल खाते में हुई सेंधमारी ने लाखों ग्राहकों की नींद उड़ा दी है। इस साइबर हमले के बाद बैंक ने जांच की है कि ग्राहकों से जुड़ा कुछ निजी डेटा लीक हुआ है।

हालांकि, राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि बैंक का मुख्य यानी कोर बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है। इसका मतलब है कि ग्राहकों के पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन पर्सनल डेटा के लीक होने से साइबर ठगों का खतरा बढ़ गया है।

क्या लीक हुआ और कितना बड़ा है खतरा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डेटा लीक में ग्राहकों के नाम, पते, मोबाइल नंबर, लोन से जुड़े दस्तावेज और बैंक से संबंधित अन्य जरूरी कागजात शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पासवर्ड, एटीएम पिन या ओटीपी (OTP) जैसी गोपनीय जानकारियां लीक हुई हैं या नहीं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

सोने की चमक से दमक उठा सर्राफा बाजार: लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम, जानें लखनऊ समेत UP के बड़े शहरों के भाव

फिर भी, इस जानकारी का गलत इस्तेमाल करके साइबर अपराधी पहचान की चोरी (Identity Theft) और फर्जी कॉल या मैसेज (Phishing) के जरिए आपको अपना शिकार बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

कैसे पता करें कि आपका खाता प्रभावित हुआ है या नहीं?

फिलहाल बैंक ऑफ बड़ौदा ने शाखा वार प्रभावित ग्राहकों की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। हालांकि, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने कुछ ऐसे टूल विकसित किए हैं जिनकी मदद से आप अपने बैंक शाखा का IFSC कोड दर्ज करके यह जान सकते हैं कि आपकी शाखा का डेटा प्रभावित हुआ है या नहीं।

अब आपको तुरंत क्या करना चाहिए?

यदि आपका भी बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है, तो बिना समय गंवाए कुछ जरूरी कदम उठाएं:

1. पासवर्ड और पिन बदलें: अपने नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम पिन को तुरंत अपडेट करें।

2. अनजान कॉल से सावधान रहें: अगर कोई व्यक्ति फोन, ईमेल या मैसेज पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर आपसे बात करे, तो भी अपना ओटीपी, पासवर्ड या कोई गोपनीय जानकारी शेयर न करें।

बैंक जॉब का शानदार मौका: PNB में लोकल बैंक ऑफिसर की बंपर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई?

3. गड़बड़ी पर नजर रखें: अपने खाते के मैसेज और ईमेल अलर्ट्स को ध्यान से देखें। किसी भी अनधिकृत लेन-देन की स्थिति में तुरंत बैंक को सूचित करें।

पैसे सुरक्षित हैं, लेकिन अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा अब आपके अपने हाथों में है। थोड़ी सी सावधानी आपको किसी भी बड़े वित्तीय नुकसान से बचा सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  28 July 2026, 11:05 AM IST