
अगस्त 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक (Img: AI)
New Delhi: अगर अगस्त 2026 में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, इस महीने त्योहारों, राष्ट्रीय पर्व और नियमित साप्ताहिक छुट्टी को मिलाकर देशभर में अलग-अलग दिनों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई अवकाश केवल कुछ राज्यों और शहरों तक सीमित हैं।
आरबीआई की ओर से जारी अवकाश सूची के मुताबिक, रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि आपको अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें - Bank Holiday Today: क्या आज पहला शनिवार होने से बैंक खुले हैं, या छुट्टी है, जानें सही अपडेट विस्तार से
ये भी पढ़ें - Ayurveda Lifestyle Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी से हैं परेशान? तन-मन को सेहतमंद रखने के लिए अपनाएं आयुर्वेद की ये 9 आदतें
बैंक की ब्रांच बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM की सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। यानी पैसे ट्रांसफर करना, बिल भरना या कैश निकालना जैसे जरूरी काम आसानी से किए जा सकेंगे। अगर आपको पासबुक अपडेट करानी है, चेक जमा करना है या बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही प्लान बनाएं।
Location : New Delhi
Published : 31 July 2026, 2:07 PM IST