
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश में PCS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में अपर जिलाधिकारी (ADM), अपर आयुक्त, उप जिलाधिकारी (SDM), अपर नगर आयुक्त और विभिन्न विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। जारी तबादला सूची में कुल 55 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कई जिलों के ADM भी बदले गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार, डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव पद से हटाकर हापुड़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। सुनंदु सुधाकरन को वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त पद से बस्ती में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
पंकज कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद से संतकबीर नगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, ऋषिकांत राजवंशी को बलिया के उप जिलाधिकारी पद से बांदा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।
इसके अलावा, माया शंकर यादव को बांदा से मेरठ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त, अखिलेश को अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त पद से मुरादाबाद नगर निगम में अपर नगर आयुक्त और शशि भूषण को मुरादाबाद मंडल से अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।
धीरज श्रीवास्तव को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से हटाकर अमेठी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। ज्योति सिंह को अमेठी से वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
आलोक कुमार वर्मा को वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त पद से अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। राजेश कुमार मिश्रा को अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव पद से उन्नाव में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।
Kanpur Fire: कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग से हड़कंप, दो की मौत
आकाश कुमार को लखनऊ से बहराइच, अनिल कुमार यादव को वाराणसी से मुजफ्फरनगर, ऋतु त्यागी को कानपुर विकास प्राधिकरण से झांसी और डॉ. गजेंद्र पाल सिंह को अलीगढ़ से बलरामपुर भेजा गया है।
वहीं, अजय कुमार शर्मा को ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़, संदीप कुमार तिवारी को प्रयागराज से मुरादाबाद और माधव उपाध्याय को मुरादाबाद से हरदोई में उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, रमेश यादव को सहारनपुर मंडल से मेरठ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। कुलदीप सिंह को सहारनपुर के नगर मजिस्ट्रेट पद से वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) और रामकेश सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के महाप्रबंधक पद से सहारनपुर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल में विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
Location : Lucknow
Published : 16 November 2026, 9:50 AM IST