
आईएएस अधिकारी शांतमनु ने संभाली राज्य चुनाव आयुक्त की कमान
कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को नया चुनाव आयुक्त मिल गया है। शनिवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शांतमनु ने राज्य चुनाव कमिश्नर के तौर पर शपथ ली। उन्हें लोक भवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सीनियर IAS ऑफिसर शांतमनु एजीएमयूटी कैडर के 1991 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाली है। वे जम्मू के डिविजनल कमिश्नर भी रहे हैं।
शपथ ग्रहण में शामिल गणमान्य लोग
17 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, शांतमनु 5 वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) पद पर बने रहेंगे। यह नियुक्ति जम्मू-कश्मीर पंचायती राज अधिनियम के तहत की गई है
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में सीनियर IAS ऑफिसर शांतमनु को जम्मू-कश्मीर के स्टेट इलेक्शन कमिश्नर के पद की शपथ दिलाई।#JammuKashmir #Shantmanu #IASOfficer #AGMUT1991 #StateElectionCommissioner pic.twitter.com/JOBtmYx40R
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 21, 2026
शांतमनु 31 दिसंबर, 2025 को जम्मू और कश्मीर के वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के पद से सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले 1984 बैच के आईएएस अधिकारी बीआर शर्मा को जम्मू और कश्मीर राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था,लेकिन उन्होंने पिछले वर्ष पद छोड़ दिया था।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश में ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अनुभवी प्रशासक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शांतमनु को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। शांतमनु की राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति के साथ ही जम्मू और कश्मीर में पंचायत चुनाव कराने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
India AI Summit: कैसे होगा AI का सही इस्तेमाल? Coal India के DM से डाइनामाइट न्यूज़ की खास बातचीत
बता दें कि जम्मू और कश्मीर में पंचायती राज व्यवस्था का एक अन्य स्तर, जिला विकास परिषदों (डीडीसी) का कार्यकाल 24 फरवरी, 2026 को समाप्त होने वाला है।
Location : Kashmir
Published : 21 February 2026, 2:14 PM IST
Topics : Election Commissioner Jammu and Kashmir Jammu and Kashmir News Senior IAS officer Shantmanu