हिंदी
NTA परीक्षा केंद्र
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही National Testing Agency (NTA) में केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। केंद्र ने एनटीए में दो नए डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की है।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से 27 अगस्त को जारी अलग-अलग आदेशों के मुताबिक, IPS अधिकारी रवि कुमार सिंह और IAS अधिकारी प्रसन्ना वेंकटेश वी को NTA में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा 2016 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (Customs and Indirect Taxes) अधिकारी अमित समदरिया को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि तीनों अधिकारियों को आदेश जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।
यदि अधिकारी तय समय सीमा में पदभार ग्रहण नहीं करते हैं तो उन्हें Central Staffing Scheme से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG समेत कई परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।
इसके बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है। इनमें:
जैसे कदम शामिल हैं।
नई नियुक्तियों को परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। केंद्र सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सिस्टम में बड़े सुधार किए जाएंगे।
Location : New Delhi
Published : 28 August 2026, 5:30 PM IST
Topics : Amit Samdariya Joint Director NEET UG Controversy NTA Director Ravi Kumar Singh NTA New Directors Appointment Prasanna Venkatesh IAS
No related posts found.