
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल
Lucknow: यूपी में तबादलों का दौर जारी है। शासन ने रविवार देर रात 14 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सरकार ने यह फेरबदल किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिये 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी आईएएस अधिकारियों को तत्काल अपनी जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
1. तबादला सूची के अनुसार आईएएस सुमित राजेश महाजन, मुख्य विकास अधिकारी, सहारनपुर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।
2. आईएएस सुनील कुमार वर्मा, अपर आयुक्त को मुख्य विकास अधिकारी, सहारनपुर तैनात किया गया है।
3. आईएएस राहुल सिंह उत्तर प्रदेश शासन को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
4. आईएएस अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आई०टी० एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग सौंपा गया है।
5. आईएएस योगानन्द पाण्डेय को मुख्य विकास अधिकारी, लखीमपुर खीरी भेजा गया है।
6. आईएएस साहब सिंह, सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद को सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग भेजा गया है।
7. आईएएस विश्राम अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
8. आईएएस देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, विशेष सचिव, रेशम विभाग से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाया गया है।
9. आईएएस आनन्द कुमार शुक्ला को सीडीओ से विशेष सचिव, रेशम विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
10. आईएएस वैभव मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी, अम्बेडकर नगर बनाया गया है।
11. आईएएस अशोक कुमार कनौजिया को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
12. आईएएस अरूण कुमार को विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग सौंपा गया है।
13. आईएएस प्रदीप कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर से अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल भेजा गया है।
14. आईएएस नेहा शर्मा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त किया जाना है।
कार्मिक विभाग ने सभी ट्रासफर पाये अधिकारियों की सूची जारी कर दी है और सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।
Location : Lucknow
Published : 14 September 2026, 1:01 AM IST