यूपी के 23 जिलों में ट्रेनी आईपीएस अफसरों को मिली नियुक्ति, देखिये पूरी सूची

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर है। राज्य में 23 आईपीएस ट्रेनी अफसरों को तैनाती दी गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 August 2026, 6:48 PM IST

Lucknow: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2023 और 2024 बैच के 23 ट्रेनी अफसरों को उत्तर प्रदेश में नियुक्ति दे दी गई है। यह सभी अफसर अब तक सहायक पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त के पदों पर राज्य के अलग-अलग जनपदों में तैनात थे। इन सभी अधिकारियों को अब अन्य जनपदों में रेगुलर तैनाती के साथ नियुक्त किया गया है।

इस सभी 23 सभी आईपीएस अफसरों को रेगुलर सहायक पुलिस अधीक्षक और रेगुलर सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें 2013 बैच के 12 पुलिस अधिकारी शामिल हैं जबकि 2024 बैच के 11 पुलिस अफसर शामिल हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट

  1. दिनेश गोदरा की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), गोरखपुर में है और उन्हें अयोध्या में नियुक्त किया गया है।
  2. शुभम जैन की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), अयोध्या में है और उन्हें वाराणसी में नियुक्त किया गया है।
  3. सृष्टि जैन की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), जौनपुर में है और उन्हें अलीगढ़ में नियुक्त किया गया है।
  4. मानसी की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षु), कमिश्नरेट वाराणसी में है और उन्हें बस्ती में नियुक्त किया गया है।
  5. बजरंग प्रसाद की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), मेरठ में है और उन्हें आगरा में नियुक्त किया गया है।
  6. प्रेमसुख दरिया की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), आजमगढ़ में है और उन्हें बुलंदशहर में नियुक्त किया गया है।
  7. विनय कुमार यादव की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), झांसी में है और उन्हें सीतापुर में नियुक्त किया गया है।
  8. संचित शर्मा की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), उन्नाव में है और उन्हें गौतमबुद्धनगर में नियुक्त किया गया है।
  9. एस. दिप्थी चाह्राण की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षु), कमिश्नरेट गाजियाबाद में है और उन्हें प्रयागराज में नियुक्त किया गया है।
  10. श्लोक गौतम की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), बांदा में है और उन्हें हरदोई में नियुक्त किया गया है।
  11. दीक्षा भोरिया की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षु), कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में है और उन्हें मेरठ में नियुक्त किया गया है।
  12. सुमेध मिलिंद जाधव की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षु), कमिश्नरेट कानपुर नगर में है और उन्हें बदायूं में नियुक्त किया गया है।
  13. जयबिंद कुमार गुप्ता की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), मथुरा में है और उन्हें फिरोजाबाद में नियुक्त किया गया है।
  14. अंकित बंसल की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), बिजनौर में है और उन्हें लखनऊ में नियुक्त किया गया है।
  15. प्रदीप कुमार की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), गोंडा में है और उन्हें उन्नाव में नियुक्त किया गया है।
  16. सम्यक चौधरी की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), अलीगढ़ में है और उन्हें देवरिया में नियुक्त किया गया है।
  17. कनिष्क आर. जमकर की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), मिर्जापुर में है और उन्हें बहराइच में नियुक्त किया गया है।
  18. सारिका चौधरी की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षु), कमिश्नरेट लखनऊ में है और उन्हें सहारनपुर में नियुक्त किया गया है।
  19. ईश्वर लाल गुर्जर की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षु), कमिश्नरेट प्रयागराज में है और उन्हें आजमगढ़ में नियुक्त किया गया है।
  20. अंजना दहिया की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), बरेली में है और उन्हें कानपुर नगर में नियुक्त किया गया है।
  21. अभय राजेन्द्र दागा की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षु), कमिश्नरेट आगरा में है और उन्हें गाजियाबाद में नियुक्त किया गया है।
  22. सिमरन सिंह की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), सहारनपुर में है और उन्हें झांसी में नियुक्त किया गया है।
  23. मोहम्मद आफताब आलम की वर्तमान नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), प्रतापगढ़ में है और उन्हें बाराबंकी में नियुक्त किया गया है।

Location :  Lucknow

Published :  20 August 2026, 6:15 PM IST