IAS Transferred: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 4 PCS अफसरों का तबादला, ये बने यीडा के एसीईओ

यूपी में तबादलों का दौर जारी है। प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात पांच आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें से कई प्रमुख पद हैं। अचानक हुए इन तबादलों से ब्यूरोक्रेसी मेंं हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 December 2025, 4:25 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में शनिवार रात को बड़ा प्रशासनिक उलटफेर देखने को मिला। शासन ने एक साथ 5 IAS और 4 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया, जिससे कई जिलों में हलचल तेज हो गई है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई तैनाती के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

अचानक हुए इन तबादलों को सरकार की प्रशासनिक सख्ती और कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

IAS Promotion: यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, 67 आईएएस अफसर को मिला प्रमोशन, ये बने प्रमुख सचिव

आईएएस अधिकारियों की ट्रासफर सूची

तबादला सूची के अनुसा प्रेरणा शर्मा को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से हटाकर अब विशेष सचिव उद्योग और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी बनाया गया है। वहीं, राजेश कुमार का चित्रकूट के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है।

देवी प्रसाद पाल को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उप सचिव के पद से हटाकर चित्रकूट का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। टी.के. शिबु को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव पद के साथ-साथ उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव रेशम के साथ निदेशक रेशम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस की तबादला सूची

पीसीएस अधिकारियों की ट्रासफर सूची

अजय कुमार त्रिपाठी को शाहजहांपुर का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। सौरभ कुमार पांडेय को संभल का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। पूनम निगम को लोक सेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव बनाया गया है, जबकि सुशीला को अपर आयुक्त कानपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पीसीएस अधिकारियों की ट्रासफर लिस्ट

 

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने, विकास योजनाओं में तेजी लाने और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से किया गया है।

खबर अपडेट हो रही है...

 

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 14 December 2025, 4:25 AM IST