UP Cadre IPS: एक दर्जन IPS अफसरों को मिला यूपी कैडर, 144 अधिकारियों को Cadre आवंटित, देखिये सूची

सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम के आधार पर चयनित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अफसरों के कैडर अलॉटमेंट के मामला अब फाइनल हो गया है। 144 अफसरो को कैडर आवंटित किया गया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 1 June 2026, 3:26 PM IST

New Delhi : सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित अफसरों के कैडर अलॉटमेंट का मामला कई दिनों से लटका हुआ था। अब गृह मंत्रालय ने सोमवार को इन नये आईपीएस अफसरों को कैडर आवंटित कर दिया है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक देश के कुल 144 आईपीएस अफसरो को कैडर आवंटित किया गया। इनमें एक दर्जन यानि 12 आईपीएस अफसरों को उत्तर प्रदेश कैडर दिया गया है।

यूपी में 12 वैकेंसी

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के कैडर के लिये 12 वैकेंसी थी, जिन्हें इस नई अधिसूचना के साथ पूरा कर लिया गया है।

यूपी के कई अफसरों को बाहर के राज्य

अपने गृह राज्य या उत्तर प्रदेश मूल के केवल दो आईपीएस अफसरों को ही अपने घर यानि का कैडर आवंटित किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश के कई ऐसे नये आईपीएस अफसर हैं, जिनको देश के अन्य राज्यों का कैडर आवंटित किया गया है।

सभी 144 अफसरों को कैटिगिरी के आधार पर कैडर आवंटित किया गया है।

यूपी कैडर पाने वाले आईपीएस की सूची

1. वैभव सिंह
2. प्रणय मित्तल
3. अभिषेक अंजनी सिंह
4. उत्कर्ष पाठक
5. आदित्य आचार्य
6. भरत दत्त तिवारी
7. कशिश कालरा
8. कुनाल कुमार
9. कुनाल यादव
10. अक्षत मांडिवाल
11. आर्येन्द्र कुमार
12. डिंपी राजौरा

 

Location :  New Delhi

Published :  1 June 2026, 3:24 PM IST