हिंदी
पंजाब सरकार ने बुधवार को बड़े स्तर पर राज्य में प्रशासनिक फेरबदल किया। पंजाब में दो दर्जन से अधिक आईएएस अफसरों के तबादले कर दिये गये हैं।
पंजाब में IAS अधिकारियों का तबादला (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Chandigarh: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने बुधवार को राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तुरंत प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का एक साथ तबादला कर दिया।पंजाब सरकार ने 26 IAS और PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, जिसमें वित्त, गृह, स्वास्थ्य और शहरी विकास सहित प्रमुख विभाग भी शामिल हैं। इसके साथ ही कई जिलों में डिप्टी कमिश्नर और PCS अधिकारियों की भी नई पोस्टिंग की गई है।
सरकारी आदेश के अनुसार, कुल 26 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में राज्य के कई अहम विभाग शामिल हैं, जिनमें वित्त, गृह, स्वास्थ्य, शहरी विकास, ग्रामीण विकास और अन्य प्रशासनिक विभाग प्रमुख हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।




सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में प्रशासनिक स्तर पर और भी बदलाव किए जा सकते हैं। सरकार राज्य के प्रशासनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए निरंतर समीक्षा कर रही है।