हिंदी
Patna: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन और महागठबंधन की उम्मीदवार दिव्या गौतम इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में सुर्खियों में हैं। दिव्या गौतम इस बार दीघा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा होगी। दिव्या गौतम ने कहा, “हम मुद्दों की राजनीति करते हैं। बिहार में विकास की बात करने वाली सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है। एनडीए सरकार ने जो वादे किए, वे सभी जमीनी स्तर पर झूठे साबित हुए हैं।”
Location : Patna
Published : 27 October 2025, 9:22 PM IST