
प्रिंस यादव की मौत पर नया बवाल फोटो सोर्स-Google
New Delhi: बिहार के चर्चित शिक्षक और ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद को उनके छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत से जमानत मिल गई है। 13 जून को नेपाल में प्रिंस यादव का शव मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर है। जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद सहरसा पहुंचकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
रौशन आनंद की रिहाई को लेकर उनके समर्थक, छात्र और ज्ञान बिंदु एकेडमी के शिक्षक लगातार आवाज उठा रहे थे। बीते कई दिनों से जमानत की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किए गए थे। जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी सार्वजनिक रूप से उनकी जमानत की मांग की थी।
इस बीच मामले ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है। तेज प्रताप यादव ने खान सर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रिंस यादव की मौत के पीछे खान सर का हाथ है। उन्होंने कहा, यह साफ हो गया है कि यह हत्या खान सर ने करवाई है। इसी वजह से उन्हें बचाया जा रहा है।
FIFA 2026 मैच ड्रॉ के बाद हकीमी ने नेमार को गले लगाकर दी अपनी जर्सी, वीडियो वायरल
हालांकि, तेज प्रताप यादव के इन आरोपों की अभी तक किसी जांच एजेंसी या पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि 13 जून को नेपाल के एक होटल से प्रिंस यादव का शव बरामद हुआ था। खान सर के कोचिंग सेंटर पर कथित हमले के मामले में प्रिंस यादव के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज थी। इस मामले में रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया था, जबकि प्रिंस फरार बताए जा रहे थे।
प्रिंस की मौत के बाद नेपाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल जांच पूरी होने तक मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
Location : New Delhi
Published : 15 June 2026, 1:46 PM IST