
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Img: Google)
Patna: पटना में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई महिलाओं पर दिए गए कथित आपत्तिजनक और विवादित बयान के बाद हुई है, जिसने राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
यह मामला जदयू की प्रदेश सचिव रीना कुमारी चौधरी द्वारा दर्ज कराया गया है। शिकायत में कहा गया है कि 20 और 21 अप्रैल को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद द्वारा महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक थी, बल्कि समाज में उनकी गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाली है।
आरोप है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ने यह कहा कि राजनीति में आने वाली महिलाओं का बड़ा हिस्सा पुरुष नेताओं के साथ संबंधों के बाद ही आगे बढ़ पाता है। इस बयान को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी न केवल महिलाओं के आत्मसम्मान पर चोट है, बल्कि यह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय महिलाओं के लिए नकारात्मक और असुरक्षित माहौल पैदा करती है।
Delhi Politics: राघव चड्ढा के फैसले के बाद कुमार विश्वास ने कविता लिखकर किस पर साधा निशाना?
इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विभिन्न संगठनों ने सांसद के बयान की कड़ी निंदा की है। बिहार राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए सांसद को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही कुछ संगठनों ने लोकसभा अध्यक्ष से उनकी सदस्यता पर कार्रवाई की मांग तक उठा दी है। मामला अब राजनीतिक से आगे बढ़कर कानूनी और सामाजिक बहस का विषय बन चुका है।
राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर बोले संजय सिंह- “ऑपरेशन लोटस बेहद घटिया खेल”
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर संबंधित पक्षों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
Location : Patna
Published : 25 April 2026, 11:42 AM IST