
शादी के बाद अनंत सिंह को अपना पटना का सरकारी आवास खाली भी करना होगा। (img-ians)
Patna: बिहार राज्य के पटना जिले में स्थित मोकामा नगर के बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों सियासी हलचल से ज्यादा अपनी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस शाही शादी के जश्न के पीछे उनकी जिंदगी का एक बड़ा कानूनी मोड़ भी खड़ा है।
शादी के बाद अनंत सिंह को अपना पटना का सरकारी आवास खाली भी करना होगा। (img-ians)
आपको बता दें कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 को उनके पैतृक गांव लदमा (नदमा) में होने वाली है। शिवांगी सिंह की शादी अमेरिका में रहने वाले बिहटा के ऋषिकेश कुमार के साथ होने वाली है। शादी के बाद अनंत सिंह को अपना पटना का सरकारी आवास खाली भी करना होगा। सुप्रीम कोर्ट के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जमानत रद्द होने के आदेश के मुताबिक, अब उन्हें अब 4 दिसंबर 2026 तक जेल में सरेंडर करना होगा। अनंत सिंह ने भी अपने अंदाज में साफ कर दिया है, कि वह अदालत के आदेश से पीछे नहीं हटेंगे।
अनंत सिंह से जब शादी के बाद जेल जाने और सरकारी आवास खाली करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि पहले बेटी की शादी की जिम्मेदारी पूरी करेंगे, फिर सरकारी आवास खाली करेंगे और उसके बाद जेल जाएंगे।
अनंत सिंह ने कहा, "शादी कर लेंगे, घर खाली कर देंगे, फिर अपना हम जेल में जाना है, चले जाएंगे आराम से। जनता मालिक है, वो ध्यान देगी।" अनंत सिंह ने जनता को सबसे बड़ा निर्णायक बताते हुए कहा कि- न्याय का असली फैसला जनता के दरबार में होता है। उनके मुताबिक नेता न्याय नहीं करता, बल्कि जनता ही सबका हिसाब तय करती है।
25 नवंबर को अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी होनी है। इसके लिए उनके पैतृक गांव लदमा में बड़े स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। खबर के मुताबिक, समारोह में करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था करने की तैयारी है। शादी में बिहार के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। अनंत सिंह ने तो यहां तक कहा है कि- शादी में पूरे हिंदुस्तान और पाकिस्तान को न्योता है।
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये
इस शादी की चर्चा सिर्फ मेहमानों और भव्य आयोजन तक सीमित नहीं है। दामाद को करीब 2.5 करोड़ रुपये की डिफेंडर गाड़ी उपहार में देने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा शादी समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी है। इसमें विजेता को करीब 20 लाख रुपये की कार पुरस्कार के रूप में दिए जाने की बात कही गई है। बेटे के उपनयन संस्कार के बाद उसे BMW कार देने की भी चर्चा है।
Location : patna
Published : 12 November 2026, 1:25 PM IST
Topics : Anant Singh Bail Anant Singh Statement Anant Singh Surrender Bihar News Patna Dularchand Yadav Murder Case