पति को छोड़ा, देवर संग बसाया घर… 7 साल बाद आया ऐसा मोड़ कि दो बच्चों संग दर-दर भटक रही महिला

बिहार के नालंदा जिले में एक महिला ने सात साल पहले पति को छोड़कर अपने ममेरे देवर से मंदिर में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। अब नौकरी लगने के बाद युवक दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने एसपी से न्याय, भरण-पोषण और दूसरी शादी पर रोक लगाने की मांग की है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 July 2026, 1:30 PM IST

Nalanda: बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र से रिश्तों को उलझाने वाला एक मामला सामने आया है। सात वर्ष पहले एक महिला ने अपने पति को छोड़कर अपने ममेरे देवर के साथ मंदिर में विवाह कर लिया था। दोनों लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे और इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। अब महिला का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद युवक उसे छोड़कर दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है।

प्रेम संबंध के बाद मंदिर में की शादी

महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शादी के बाद उसका ममेरा देवर अक्सर घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे पहले पति को छोड़कर उसके साथ जीवन बिताने के लिए राजी किया। इसके बाद दोनों ने करीब सात साल पहले मंदिर में विवाह कर लिया और साथ रहने लगे।

नौकरी मिलते ही बदल गया रवैया

पीड़िता का कहना है कि कुछ समय पहले युवक की नौकरी कटिहार में लग गई। नौकरी मिलने के बाद उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। अब वह महिला और दोनों बच्चों को अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है। महिला का आरोप है कि उसे घर से निकालने की कोशिश की जा रही है, जिससे उसके सामने बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

भिवानी में मासूम की दर्दनाक मौत: भाई की स्कूल टाई पहनने के चक्कर में लगा फंदा, पसरा मातम

दूसरी शादी की तैयारी का आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने दूसरी युवती से रिश्ता तय कर लिया है। उसकी रिंग सेरेमनी भी हो चुकी है और जल्द ही शादी होने वाली है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसे अपनाने से साफ मना कर दिया गया।

आगरा में शोले जैसा सीन जब पुलिस की नाइंसाफी के खिलाफ 2 घंटे तक टावर पर डटी रही महिला

एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता ने नालंदा के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच, दूसरी शादी पर रोक, अपने और दोनों बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था तथा न्याय दिलाने की मांग की है। एसपी ने महिला थाना को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। फिलहाल महिला थाना पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Location :  Nalanda

Published :  5 July 2026, 1:30 PM IST