
वकील के साथ पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर (Img- Internet)
Patna: बिहार की राजधानी पटना का बहुचर्चित कोचिंग विवाद अब अपने सबसे बड़े मुकाम पर पहुंच गया है। खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक और देश के मशहूर यूट्यूबर खान सर उर्फ फैसल खान आज शनिवार (6 जून 2026) को सरेंडर करने के लिए अपने वकील के साथ पटना सिविल कोर्ट पहुंच गए हैं।
आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश (Attempt to Murder) जैसी संगीन धाराओं में नामजद होने के बाद से ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। कानूनी शिकंजे को बढ़ता देख खान सर ने कोर्ट की शरण लेने का फैसला किया है। इस बीच सुरक्षा के लिहाज से खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल मुस्तैद है।
खान सर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में उनके ही अंगरक्षकों (बॉडीगार्ड्स) का बयान सबसे बड़ा हथियार बना है। पुलिस हिरासत में लिए गए खान सर के दो गार्ड्स ने पूछताछ में पुलिस के सामने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। गार्ड्स ने कबूला है कि विवाद के वक्त खान सर ने उनसे कहा था, "तुम गोली चलाओ, बाकी सब हम देख लेंगे।"
गार्ड्स द्वारा दिया गया यह बयान कानूनी रूप से खान सर के खिलाफ केस को बेहद मजबूत करता है। इसी उकसावे और साजिश के आधार पर पटना पुलिस ने खान सर को मुख्य आरोपी बनाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज की है।
इस पूरे हिंसक टकराव की जड़ें बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम (Result) से जुड़ी हैं। रिजल्ट आने के बाद खान सर और उनके प्रतिद्वंद्वी संस्थान 'ज्ञान बिंदु एकेडमी' के बीच विवाद शुरू हुआ था। मंगलवार देर रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर जमकर तोड़फोड़ और पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद ज्ञान बिंदु एकेडमी की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें खान सर के गार्ड हवा में फायरिंग करते दिखे। ज्ञान बिंदु के शिक्षक वरुण ठाकुर ने प्रशासन पर सुस्ती का आरोप लगाते हुए कहा था कि रौशन आनंद को तुरंत पकड़ा गया, लेकिन खान सर की गिरफ्तारी में देरी की गई। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर दोबारा सड़कों पर उतरने की चेतावनी भी दी थी।
खान सर पर शिकंजा: FIR के बाद गिरफ्तारी तय, रातभर तलाश में भटकती रही पुलिस; जानें अब तक क्या-क्या हुआ
जैसे ही खान सर पर एफआईआर दर्ज हुई, पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार की पूरी रात पुलिस की 5 गाड़ियां अलग-अलग समय पर मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर दबिश देने पहुंचीं। लेकिन पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती वहां मौजूद छात्रों की भारी भीड़ रही। खान सर के समर्थन में सैकड़ों छात्र रातभर कोचिंग सेंटर के बाहर डटे रहे।
पुलिस लगातार छात्रों से घर जाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती रही, लेकिन माहौल में तनाव बना रहा। वहीं, पटना पुलिस ने आज दोपहर एक आधिकारिक बयान जारी कर सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे कोचिंग संस्थानों की इस व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा की लड़ाई में किसी के भी बहकावे में न आएं।
Location : Patna
Published : 6 June 2026, 1:20 PM IST
Topics : Bihar News Khan Sir Patna Civil Court Patna News