
BPSC TRE4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज (image source: internet)
Patna: बिहार के पटना में गुरुवार को BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में जुटे अभ्यर्थियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई छात्र घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बार-बार आश्वासन के बावजूद TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं किया जा रहा है। हजारों की संख्या में छात्र राजधानी पटना में एकत्र हुए और सरकार से जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग करने लगे।
भीड़ बढ़ने और सड़क जाम जैसी स्थिति बनने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान हालात बिगड़ गए और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई अभ्यर्थियों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
Akanksha Dubey Murder Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में अब इस तारीख को होगा फैसला
छात्र नेता दिलीप कुमार ने प्रशासन और आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि TRE-4 के नाम पर लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी लंबे समय से TRE-4 परीक्षा के विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं।
BPSC TRE4 अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन (image source: internet)
उनका आरोप है कि बार-बार विज्ञापन जारी करने की तारीख बदली जा रही है और सरकार व आयोग की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को विज्ञापन जारी करने का वादा किया गया था, जबकि 25-26 अप्रैल से फॉर्म भरने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। छात्र नेताओं ने इसे सरकार की लापरवाही बताते हुए साफ कहा है कि जब तक विज्ञापन जारी नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह केस में बड़ा एक्शन, एमएलसी अक्षय प्रताप समेत 4 पर दर्ज होगा FIR
बिहार लोक सेवा आयोग के तहत TRE-4 में कुल 46,882 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। यह नियुक्तियां चार विभागों में की जाएंगी:
शिक्षा विभाग में सबसे अधिक पद शामिल हैं:
सूत्रों के अनुसार, परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित होने की संभावना है।
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और कहा है कि मामले की समीक्षा की जा रही है। वहीं छात्रों का कहना है कि जब तक विज्ञापन जारी नहीं होता, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
Location : Patna
Published : 8 May 2026, 2:19 PM IST