Site icon Hindi Dynamite News

Bihar CM: नीतीश से मिले चिराग पासवान, नई सरकार की रूपरेखा पर मंथन शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को प्रचंड बहुमत मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दसवीं बार सत्ता में वापसी स्पष्ट हो गई। शुक्रवार दोपहर जैसे ही रुझान आने शुरू हुए, एनडीए में खुशी की लहर दौड़ गई।
Post Published By: Poonam Rajput
Published:
Bihar CM: नीतीश से मिले चिराग पासवान, नई सरकार की रूपरेखा पर मंथन शुरू

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को प्रचंड बहुमत मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दसवीं बार सत्ता में वापसी स्पष्ट हो गई। शुक्रवार दोपहर जैसे ही रुझान आने शुरू हुए, एनडीए में खुशी की लहर दौड़ गई।

शाम तक मुख्यमंत्री आवास में बधाई देने वालों का तांता लग गया। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के कई नेता सीएम आवास पहुंचे। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी।

चिराग पासवान ने दी बधाई

शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एनडीए की ऐतिहासिक जीत नीतीश कुमार के नेतृत्व में हासिल हुई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधिमंडल ने भी उन्हें बधाई दी। चिराग पासवान ने चुनाव अभियान के दौरान जदयू और लोजपा (रा.) के बीच मतभेद होने की अफवाह को “गलत कहानी” करार दिया और कहा कि मुख्यमंत्री ने एनडीए में शामिल सभी सहयोगी दलों की भूमिका की सराहना की है।

बिहार चुनाव के बाद BJP का बड़ा एक्शन: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत इन 3 दिग्गज नेताओं पर बड़ी कार्रवाई

एनडीए को प्रचंड बहुमत

बिहार चुनाव 2025 में एनडीए ने कुल 202 सीटें जीतकर सरकार गठन का रास्ता साफ कर दिया। भाजपा 89, जदयू 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर विजयी रहे। दूसरी ओर, महागठबंधन के पास कुल 35 सीटें आईं, जिसमें राजद 25 और कांग्रेस 6 सीटों पर सिमट गई। अन्य दलों में AIMIM को 5 और बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट मिली। 80 से अधिक बहुमत के साथ एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित हुई।

बिहार चुनाव की बड़ी खबर: छपरा से खेसारी लाल हारे, जारी रखा ये अनोखा ट्रेंड; जानिये भोजपुरी स्टार पर कौन पड़ा भारी

नई सरकार गठन की तैयारियां

शपथ ग्रहण की तारीख जल्द तय होने की उम्मीद है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद का कोटा और विधायकों के हिसाब से प्रतिनिधित्व तय किया जाएगा। भाजपा के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आगामी वार्ता में शामिल होंगे। सभी तैयारियां पूरी कर नई सरकार जल्द शपथ लेने के लिए तैयार है।

Exit mobile version