पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप यादव की तारीफ करते हुए उन्हें प्यारा और क्यूट बताया। साथ ही राजपाल यादव की आर्थिक मदद को लेकर कलाकारों और समाज से आगे आने की अपील की।

तेज प्रताप यादव और अक्षरा सिंह (Img: Google)
Patna: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की खुलकर तारीफ की। उनके बयान के बाद राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
दरअसल हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अभिनेता राजपाल यादव की आर्थिक मदद की है। इसी पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि वह बहुत प्यारे इंसान हैं और क्यूट भी हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने मदद की है तो यह सराहनीय कदम है और बिहार के अन्य सक्षम लोगों को भी आगे आकर राजपाल यादव की मदद करनी चाहिए ताकि वह फिर से हमारे बीच सक्रिय नजर आएं।
मीडिया बातचीत के दौरान जब उनसे राबड़ी देवी के उस बयान पर सवाल किया गया जिसमें उन्होंने सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की थी तो अक्षरा सिंह ने साफ कहा कि वह राजनीति को उतना नहीं जानतीं। उन्होंने कहा कि जितनी जानकारी होगी उतना ही बोलेंगी और बिना पूरी जानकारी के किसी मुद्दे पर टिप्पणी करना सही नहीं है।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप यादव के लिए प्रचार भी किया था। हालांकि महुआ सीट से चुनाव लड़ने वाले तेज प्रताप यादव को हार का सामना करना पड़ा और उनकी पार्टी के अन्य प्रत्याशी भी जीत दर्ज नहीं कर सके।
पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों ने खाली किया कोर्ट, जानिये पूरा अपडेट
राजपाल यादव के मामले पर अक्षरा सिंह ने कहा कि हर कलाकार उनके लिए दुखी है क्योंकि उन्होंने हमेशा लोगों को हंसाया हैय़ उन्होंने कहा कि जो भी सक्षम हैं उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार मदद करनी चाहिए। राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म अता पता लापता के लिए लिए गए कर्ज को चुकाने में असफल रहने के बाद उन पर कानूनी कार्रवाई हुई और उन्हें छह महीने की सजा सुनाई गई।