
Ultraviolette X47 Recon+ टेस्ट राइड रिव्यू (Img- Pinterest)
New Delhi: भारतीय ऑटो बाजार में अल्ट्रावायलट की X47 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अपनी एक अलग पहचान बना रही है। इसके टॉप वेरिएंट Recon+ को जब टेस्ट किया गया, तो पहली नज़र में यह एक बड़ी और मस्कुलर नेकेड मोटरसाइकिल लगती है।
एडवेंचर और लंबी दूरी के सफर के लिए तैयार की गई इस बाइक की फिटिंग और फिनिशिंग बेहद शानदार है। बॉडी पैनल्स में कोई पैनल गैप जैसी दिक्कत नजर नहीं आती, जो इसे प्रीमियम लुक देती है।
निर्माता ने इस बाइक में 10.3 kWh क्षमता की बड़ी बैटरी दी है। ऑन-बोर्ड चार्जर से इसे पूरी तरह चार्ज होने में 6 से 7 घंटे लगते हैं, जबकि फास्ट चार्जर से यह काम महज 4 घंटे में हो जाता है।
हालांकि कंपनी का दावा 323 किलोमीटर की रेंज का है, लेकिन वास्तविक ड्राइविंग परिस्थितियों में यह आसानी से 270 किलोमीटर के आसपास चल जाती है। इतनी रेंज के बाद लंबी यात्राओं में चार्जिंग की चिंता काफी हद तक खत्म हो जाती है।
Mercedes और BMWकी नींद उड़ाने आ रही है Volvo की यह इलेक्ट्रिक SUV, मिलते हैं स्पेस-एज जैसे फीचर्स!
बाइक में तीन राइडिंग मोड्स ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक दिए गए हैं। बैलिस्टिक मोड में यह अपनी पूरी ताकत दिखाती है और 145 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।
कंपनी का दावा है कि यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 8.1 सेकेंड में पकड़ लेती है, जो टेस्ट के दौरान बिल्कुल सटीक साबित हुआ। हालांकि, राइडिंग के दौरान मोटर और चेन से आने वाली थोड़ी आवाज आपको खटक सकती है।
सुरक्षा और सुविधा के लिए इसमें एलईडी लाइट्स, डिजिटल क्लस्टर, ब्लूटूथ और एडवांस्ड रडार तकनीक दी गई है। एक्सेसरी के रूप में मिलने वाला डैशकैम रियर-व्यू की सटीक जानकारी देता है, जिससे साइड मिरर देखने की जरूरत कम पड़ती है।
New Electric SUV: एमजी ला रही है 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या होगी खासियत?
कमियों की बात करें तो हाइवे राइडिंग के दौरान क्रूज कंट्रोल फीचर की कमी साफ महसूस होती है, और रात के समय हेडलाइट का थ्रो थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था।
Location : New Delhi
Published : 30 August 2026, 2:18 PM IST