
अपकमिंग बाइक्स (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS मोटर और मशहूर ब्रिटिश ब्रांड Norton मिलकर भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। दोनों कंपनियां मिलकर एक बिल्कुल नया 450cc प्लेटफॉर्म विकसित कर रही हैं, जिसे कंपनी के भीतर 'H-सीरीज' नाम दिया गया है। इस सीरीज का मुख्य उद्देश्य भारतीय और वैश्विक बाजार में Royal Enfield की 450cc रेंज को कड़ी टक्कर देना है। इस नई रेंज की पहली बाइक इस साल (2026) के बीच में आने की उम्मीद है।
इस नई साझेदारी के तहत आने वाली हाई-वॉल्यूम और मास-मार्केट Norton बाइक्स का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। भारत में बनने के बाद इन मोटरसाइकिलों को घरेलू बाजार के साथ-साथ दुनिया भर के अन्य देशों में भी निर्यात किया जाएगा। भारत के मौजूदा टैक्स और GST नियमों को ध्यान में रखते हुए यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में इन बाइक्स के 350cc से कम क्षमता वाले वर्जन भी उतारे जा सकते हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Auto: 3 लाख सस्ती हुई ये लग्जरी SUV! अब ADAS, 7 एयरबैग और मसाज सीट्स के साथ मचा सकती है तहलका
यह पूरी सीरीज एक सिंगल-सिलिंडर इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस लाइनअप की शुरुआत एक स्टाइलिश Roadster बाइक से की जाएगी। इसके बाद इस प्लेटफॉर्म पर कई अन्य सेगमेंट की बाइक्स भी उतारे जाने की पूरी संभावना है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-
450cc एडवेंचर (ADV) बाइक
450cc स्क्रैम्ब्लर (Scrambler)
450cc क्रूज़र (Cruiser)
450cc बॉबर (Bobber)
450cc सुपरस्पोर्ट (Supersport)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई सीरीज में एक आधुनिक सिंगल-सिलिंडर इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। यह इंजन लिक्विड-कूल्ड तकनीक से लैस हो सकता है, जो लगभग 40 से 45 bhp की शानदार पावर और 40 से 45 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स जोड़े जाने की उम्मीद है।
इस बहुप्रतीक्षित 450cc सीरीज की पहली बाइक की ग्लोबल शुरुआत इसी साल मिलान (Milan) में होने वाले प्रसिद्ध EICMA 2026 मोटर शो में की जाएगी। इस बाइक के बाजार में आने से देश के मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।
Location : New Delhi
Published : 20 October 2026, 11:37 AM IST