
Tata Punch Facelift नए डिजाइन में (Img Source: Google)
New Delhi: भारतीय ऑटो मार्केट में Tata Motors की Tata Punch लॉन्च के बाद से ही सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली माइक्रो SUV में शामिल रही है। मजबूत बॉडी, बेहतर सेफ्टी रेटिंग, अच्छा माइलेज और किफायती कीमत ने इसे हर वर्ग के ग्राहकों की पहली पसंद बनाया। अब कंपनी इस पॉपुलर SUV को नए अवतार में पेश करने जा रही है। हाल ही में सामने आई टेस्टिंग तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि Tata Punch Facelift लगभग प्रोडक्शन रेडी है और इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
नई Tata Punch Facelift के टेस्ट मॉडल भारतीय सड़कों पर देखे गए हैं। इन स्पाई शॉट्स में डुअल-टोन रूफ और Punch EV से मिलता-जुलता स्टाइल नजर आया है। माना जा रहा है कि यह SUV 2026 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकती है। टेस्टिंग का अंतिम चरण इस बात का संकेत है कि कंपनी ज्यादा समय इंतजार नहीं कराएगी।
डिजाइन के मामले में नई Punch पहले से ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न दिखेगी। फ्रंट में नया बंपर दिया गया है, जो SUV को ज्यादा बोल्ड लुक देता है। LED DRL अब पतले और ज्यादा शार्प डिजाइन में नजर आते हैं। कुछ वेरिएंट्स में कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फॉग लैंप मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं, जिससे इसका रोड प्रजेंस और बेहतर होगा।
Auto News: Mahindra XEV 9S इस हफ्ते मार्केट में, क्या हैं फीचर्स और कौन सी SUVs को मिलेगी चुनौती?
Tata Punch Facelift में फीचर्स के मामले में बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। टेस्टिंग मॉडल में 360-डिग्री कैमरा देखा गया है, जिससे पार्किंग और सेफ्टी दोनों में मदद मिलेगी। केबिन के अंदर नया स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिस पर रोशन Tata लोगो दिया जा सकता है।
इसके अलावा उम्मीद है कि इसमें:
ये सभी अपडेट Tata Punch को अपने सेगमेंट में और ज्यादा मजबूत बनाएंगे।
इंजन के मोर्चे पर Tata Punch Facelift में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें वही भरोसेमंद 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। साथ ही CNG वेरिएंट भी उपलब्ध रहेगा। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है।
Auto News: Hyundai Creta की छुट्टी करने आ रही Nissan की नई SUV, जानें वेरिएंट और फीचर्स के बारे में
बेहतर डिजाइन, नए जमाने के फीचर्स और Tata की मजबूत सेफ्टी इमेज के साथ Tata Punch Facelift 2026 में माइक्रो SUV सेगमेंट में फिर से हलचल मचाने के लिए तैयार है। जो ग्राहक किफायती कीमत में सुरक्षित और फीचर-लोडेड SUV चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
Location : New Delhi
Published : 29 December 2025, 3:20 PM IST
Topics : Tata Motors SUV Tata Punch Facelift 2026 Tata Punch launch date Tata Punch new model Tata Punch price