सिर्फ 50 लोगों को नसीब होगी यह तूफानी कार! Skoda Octavia RS का दूसरा बैच भारत में लॉन्च, देखते ही आ जाएगा दिल

स्कोडा ने अपनी दमदार सेडान Skoda Octavia RS का दूसरा बैच भारत में उतार दिया है। सिर्फ 50 यूनिट्स के इस लिमिटेड एडिशन में 2.0L TSI इंजन, 265 HP पावर और कई लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 49.99 लाख रुपये है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 August 2026, 2:16 PM IST

New Delhi: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में परफॉर्मेंस और लग्‍जरी कारों के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रीमियम वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा (Skoda) ने अपनी बेहद लोकप्रिय और दमदार सेडान Skoda Octavia RS के दूसरे बैच के लिए औपचारिक बुकिंग शुरू कर दी है। लिमिटेड एडिशन होने के कारण इस कार को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सिर्फ 50 यूनिट्स के साथ सीमित स्टॉक

स्कोडा की इस फ्लैगशिप सेडान का क्रेज भारत में हमेशा से ही सिर चढ़कर बोलता रहा है। कंपनी ने इसके दूसरे बैच में भारतीय बाजार के लिए बेहद सीमित यानी केवल 50 यूनिट्स ही आवंटित की हैं। सीमित संख्या होने की वजह से कार प्रेमियों के बीच इसे बुक करने की होड़ मच गई है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ देश भर में मौजूद चुनिंदा ऑथराइज्ड डीलरशिप के जरिए इस कार को बुक किया जा सकता है।

Bajaj Auto डीलरशिप पर बड़ा घोटाला! वायरल डायरी ने खोली ठगी की परतें, दर्जन भर ग्राहक शिकार

रेसिंग कार जैसा अहसास और आधुनिक फीचर्स

Skoda Octavia RS के इंटीरियर और एक्सटीरियर में स्पोर्टीनेस का खास ध्यान रखा गया है। केबिन के भीतर फुल ब्लैक इंटीरियर के साथ रेड इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो इसे बेहद आक्रामक और प्रीमियम लुक देते हैं।

कार में आरएस (RS) बैजिंग वाली विशेष स्पोर्टी सीट्स मिलती हैं।

इसमें कार्बन फाइबर फिनिश, एक बड़ा 13 इंच का टचस्क्रीन सेंट्रल डिस्प्ले और नेविगेशन सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है।

ड्राइवर के आराम और सहूलियत के लिए 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, मेमोरी फंक्शन और सीट कुशन की सुविधा है।

आधुनिक तकनीक के तौर पर 10 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एल्युमिनियम फिनिश पैडल्स और शानदार एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट्स दी गई हैं।

एक्सटीरियर में 18 और 19 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और आकर्षक रियर एलईडी लाइट्स इस कार के रोड प्रेजेंस को और मजबूत बनाती हैं। सुरक्षा के मामले में भी यह सेडान कई आधुनिक फीचर्स से लैस है।

बेजोड़ इंजन और रफ्तार का रोमांच

परफॉर्मेंस के मामले में Skoda Octavia RS का कोई मुकाबला नहीं है। इसके हुड के नीचे 2.0 लीटर का TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो शानदार 265 हॉर्स पावर और 370 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। खास बात यह है कि इसकी पावर पुराने वर्जन के मुकाबले 15 किलोवाट ज्यादा है। इस दमदार इंजन को 7-स्पीड डीएसजी (DSG) ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। रफ्तार के दीवाने इस बात से रोमांचित होंगे कि यह कार महज 6.4 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Auto News: सर्दियों में विंडशील्ड पर फॉग जमने से परेशान? जानें ड्राइविंग को सुरक्षित बनाने के आसान और असरदार तरीके

कीमत और क्या कहती है बाजार में स्थिति

स्कोडा ने इस हाई-परफॉर्मेंस लग्‍जरी सेडान को भारतीय बाजार में 49.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है। इतनी कीमत होने के बावजूद, सीमित संख्या (मात्र 50 यूनिट्स) के चलते यह कार कलेक्टर्स और स्पीड लवर्स के बीच तेजी से बिकने की उम्मीद है। यदि आप भी अपने गैरेज में इस ट्रैक-रेडी मशीन को खड़ा करना चाहते हैं, तो बिना देर किए अपनी बुकिंग पक्की कर सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  19 August 2026, 2:16 PM IST