बिना पेट्रोल-डीजल दौड़ेगी Range Rover: 600 किमी रेंज और 542hp पावर के साथ बुकिंग शुरू, जानें कीमत

Range Rover की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV की भारत में बुकिंग शुरू! 600 किमी की दमदार रेंज, 10 मिनट में 220 किमी की चार्जिंग और 542hp पावर के साथ आई यह लग्जरी EV। जानिए इसकी खासियतें और संभावित कीमत

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 September 2026, 2:06 PM IST

New Delhi: लग्जरी कार निर्माता कंपनी रेंज रोवर ने अपनी पहली 100% ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी (EV) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। सिग्नेचर लग्जरी, दमदार डिजाइन और एडवांस ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस इस धांसू एसयूवी की भारत में प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू हो चुकी है।

भारतीय ग्राहक स्टैंडर्ड-व्हीलबेस ऑटोबायोग्राफी और फर्स्ट एडिशन वेरिएंट्स के साथ-साथ लॉन्ग-व्हीलबेस एसवी (SV), एसवी अल्ट्रा और एसवी ब्लैक जैसे टॉप मॉडल्स के लिए अपना ऑर्डर बुक कर सकते हैं।

एक बार चार्ज करें, 600 किमी भूल जाएं

नई इलेक्ट्रिक रेंज रोवर में 118.5kWh का विशाल यूजेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर काम करता है। इसमें लगी ट्विन परमानेंट मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर्स 542hp की जबरदस्त पावर और 850Nm का पीक टॉर्क पैदा करती हैं। कंपनी का दावा है कि यह लग्जरी एसयूवी फुल चार्ज होने पर 600 किलोमीटर की शानदार ड्राइविंग रेंज देती है।

350kW फास्ट चार्जिंग और सुपरकार जैसी स्पीड

यह एसयूवी 350kW तक की अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिसकी मदद से महज 22 मिनट में बैटरी 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में यह कार 220 किलोमीटर (125 मील) तक चलने के लिए तैयार हो जाती है। रफ्तार की बात करें तो यह भारी-भरकम एसयूवी मात्र 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

Mercedes और BMWकी नींद उड़ाने आ रही है Volvo की यह इलेक्ट्रिक SUV, मिलते हैं स्पेस-एज जैसे फीचर्स!

भारत में एंट्री और मुकाबला

भारत में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को पूरी तरह से बनाकर (Full Import/CBU) लाया जाएगा। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला लग्जरी सेगमेंट की मर्सिडीज-बेंज G 580 (EQ Technology) से होगा। यूके (UK) के बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 1,54,079 पाउंड (लगभग 1.97 करोड़ भारतीय रुपये) रखी गई है।

Location :  New Delhi

Published :  2 September 2026, 2:06 PM IST