Swift हुई महंगी, किस वेरिएंट पर पड़ा सबसे ज्यादा असर और कितना बढ़ा ग्राहकों का खर्च?

मारुति सुजुकी ने Swift की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार CNG वेरिएंट समेत कई मॉडल्स महंगे हो गए हैं। अलग-अलग वेरिएंट्स पर अलग असर पड़ा है, जिससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर दिखेगा।

Updated : 23 June 2026, 3:15 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Maruti Swift की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इस कार को खरीदना पहले की तुलना में महंगा हो गया है। हालांकि कंपनी की ओर से इस कीमत बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कितनी बढ़ी कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti Swift की कीमतों में अधिकतम 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को अब स्विफ्ट खरीदने के लिए पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा।

वेरिएंट्स पर कितना पड़ा असर

कीमत बढ़ोतरी सभी वेरिएंट्स पर एक समान नहीं है। जानकारी के अनुसार, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं CNG वेरिएंट्स की कीमत में 7,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा अन्य पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में करीब 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह अलग-अलग मॉडल्स पर अलग-अलग स्तर पर असर पड़ा है।

Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स

इंजन और परफॉर्मेंस

Maruti Swift के चौथी पीढ़ी के मॉडल में नया Z-सीरीज इंजन दिया गया है। यह तीन सिलेंडर वाला इंजन है जो बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जा रहा है। यह इंजन 60 किलोवाट की पावर और 111.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

इस कार में 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन विकल्प दिए गए हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को आसान और सुविधाजनक बनाते हैं।

फीचर्स में क्या खास?

नई Maruti Swift को कई आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। इसमें छह स्पीकर सेटअप, फ्रंट ट्वीटर, नौ इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इसके अलावा इसमें सुजुकी कनेक्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, हाइड्रोलिक क्लच और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दो चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं।

Auto News: Tesla Model Y की भारत में एंट्री, इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू, जानें कीमतें

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी Maruti Swift को मजबूत बनाया गया है। इसमें छह एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, ESP, ABS, EBD और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स ड्राइविंग को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं।

कीमत कितनी है पहले से

Maruti Swift की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका टॉप वेरिएंट 8.84 लाख रुपये तक जाता है। वहीं CNG वेरिएंट की नई एक्स-शोरूम कीमत अब 7.52 लाख रुपये हो गई है।

Location :  New Delhi

Published :  23 June 2026, 3:15 PM IST

Advertisement