हिंदी
Mahindra अपनी नई SUV XUV 7XO को 5 जनवरी 2026 को लॉन्च करने जा रही है। नई स्टाइलिंग, ट्रिपल स्क्रीन, AWD और दमदार इंजन के साथ यह SUV टाटा सिएरा और MG हेक्टर को टक्कर देगी। जानें फीचर्स, इंजन और कीमत की पूरी डिटेल।
नई Mahindra XUV 7XO को लेकर बड़ा अपडेट (Img Source: Google)
New Delhi: महिंद्रा ऑटोमोबाइल्स अगले साल की शुरुआत में SUV सेगमेंट में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी अपनी पॉपुलर SUV XUV700 के फेसलिफ्ट वर्जन को Mahindra XUV 7XO नाम से 5 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस कार का टीजर भी जारी कर दिया है, जिससे इसके नए डिजाइन और शानदार स्टाइलिंग की झलक मिल चुकी है।
नई XUV 7XO को पहले से ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम बनाने पर खास फोकस किया गया है। इसका सीधा मुकाबला आने वाले समय में Tata Sierra, MG Hector और Hyundai Alcazar जैसी SUVs से होगा।
Mahindra XUV 7XO को पूरी तरह नए एक्सटीरियर डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें नई शार्प हेडलाइट्स, मॉडर्न LED टेललाइट्स और अपडेटेड फ्रंट ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके अलावा बंपर डिजाइन में भी बदलाव किया गया है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा दमदार नजर आएगा। नई स्टाइलिंग के चलते यह SUV प्रीमियम सेगमेंट में और ज्यादा मजबूत दावेदारी पेश करेगी।
XUV 7XO के केबिन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ट्रिपल स्क्रीन लेआउट मिलेगा, जो पहले से Mahindra XEV 9e और XEV 9S में देखा जा चुका है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हो सकता है।
यह SUV 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च की जा सकती है। फिलहाल 5-सीटर वर्जन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Auto News: Mahindra XEV 9S इस हफ्ते मार्केट में, क्या हैं फीचर्स और कौन सी SUVs को मिलेगी चुनौती?
नई XUV 7XO में वही दमदार पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो अभी XUV700 में मिलता है। इसमें-
दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। खास बात यह है कि डीजल वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी दिया जा सकता है, जो ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर है।
फिलहाल XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख से 23.71 लाख रुपये के बीच है। चूंकि XUV 7XO नए लुक, ज्यादा फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ आएगी, इसलिए इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इस SUV का सीधा मुकाबला MG Hector, Hyundai Alcazar और आने वाली Tata Sierra से होगा।
Auto News: नई लुक के साथ आ रही Tata Punch Facelift, क्या अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगी ये SUV?
Mahindra XUV 7XO का लॉन्च साल 2026 की शुरुआत में SUV मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकता है। नया डिजाइन, हाई-टेक फीचर्स और दमदार इंजन इसे फैमिली कार और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए शानदार विकल्प बना सकते हैं। लॉन्च से पहले ही इस SUV को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।
No related posts found.