महिंद्रा XUV 7XO की लॉन्च डेट तय, शानदार फीचर्स और दमदार इंजन के साथ होगी पेश, जानें इसके सभी फीचर्स

महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी मजबूत और दमदार SUVs के लिए जानी जाती है। कंपनी ने अपनी नई प्रीमियम SUV Mahindra XUV 7XO की लॉन्च की घोषणा की है, जो भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इस SUV को 5 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने इसके टीजर जारी किया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 January 2026, 7:20 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"Mahindra XUV 7XO का लॉन्च भारत में 5 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह SUV XUV700 के ऊपर पोजिशन की जाएगी और इसे एक ज्यादा प्रीमियम और अपडेटेड संस्करण के तौर पर पेश किया जाएगा। महिंद्रा का मानना है कि इस SUV से वह उन ग्राहकों को टारगेट कर रहे हैं, जो ज्यादा फीचर्स, शानदार डिजाइन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं। (Img- Internet)
2 / 6 \"Zoom\"Mahindra XUV 7XO के टीजर से कई दमदार और प्रीमियम फीचर्स सामने आ चुके हैं। इसमें Harman Kardon का पावरफुल ऑडियो सिस्टम मिलेगा, जो शानदार साउंड क्वालिटी के साथ आता है। सेफ्टी और ड्राइविंग को और बेहतर बनाने के लिए इसमें 540 डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी दी जाएगी। (Img- Internet)
3 / 6 \"Zoom\"इसके अलावा, लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम, बड़ा सनरूफ, रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन और AdrenoX कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी, जो इसे और भी शानदार बनाएगी। सबसे खास बात यह है कि SUV के फ्रंट में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलेगा, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक और आधुनिक लुक देगा। इस तरह के फीचर्स इसे भारतीय बाजार में अन्य SUVs से अलग बनाते हैं और ग्राहक इसे एक बेहतरीन ऑप्शन मान रहे हैं। (Img- Internet)
4 / 6 \"Zoom\"Mahindra XUV 7XO की लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इस SUV को 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं। इससे साफ है कि कंपनी को इस SUV से काफी उम्मीदें हैं और यह एक प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है। (Img- Internet)
5 / 6 \"Zoom\"हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि Mahindra XUV 7XO की एक्स-शोरूम कीमत करीब 15 लाख रुपये से शुरू होकर 26 लाख रुपये तक हो सकती है। यह कीमत इसे महिंद्रा के अन्य मॉडलों से ऊपर पोजिशन करती है, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस को देखते हुए यह कीमत बिल्कुल सही प्रतीत होती है। (Img- Internet)
6 / 6 \"Zoom\"Mahindra XUV 7XO में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है। दोनों इंजन पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की संभावना है। (Img- Internet)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 January 2026, 7:20 PM IST

Advertisement
Advertisement