हिंदी
महिंद्रा का नया EV अवतार (Img- X)
New Delhi: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। इसी दौड़ में महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी नई जनरेशन इलेक्ट्रिक SUV 'BE.07' के साथ बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है।
हाल ही में इस SUV को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। महिंद्रा के नए INGLO प्लेटफॉर्म और BYD ब्लेड बैटरी तकनीक पर आधारित यह गाड़ी लुक और फीचर्स के मामले में सेगमेंट की बाकी कारों के पसीने छुड़ाने आ रही है।
स्पाई तस्वीरों से साफ पता चलता है कि BE.07 का लुक बेहद आक्रामक और मॉडर्न होने वाला है। कार के फ्रंट में सी-शेप (C-Shape) की स्लीक LED हेडलाइट्स और DRL दिए गए हैं, जो नीचे की तरफ फैलते हैं।
इसके अलावा मस्कुलर एंगुलर लाइन्स, फ्लश डोर हैंडल्स, चौड़े सी-पिलर्स, रूफ रेल्स और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स इसे काफी प्रीमियम और स्पॉटी लुक देते हैं। रियर प्रोफाइल में भी स्टाइलिश सी-शेप टेललाइट्स मिलने की उम्मीद है।
कार का सबसे बड़ा आकर्षण इसका इंटीरियर है। इसमें एक छोर से दूसरे छोर तक फैला 'ट्रिपल स्क्रीन लेआउट' मिलेगा, जिसमें 12.3-इंच के तीन अलग-अलग डिस्प्ले होंगे (ड्राइवर, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर के लिए)।
केबिन को बेहद साफ-सुथरा और टेक-सेवी बनाया गया है यही वजह है कि एसी या मीडिया कंट्रोल के लिए इसमें कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। इसके अलावा, एडवांस्ड ADAS, प्रीमियम हरमन ऑडियो सिस्टम और ऑटोमैटिक सेल्फ-पार्किंग जैसे हाई-टेक फीचर्स भी शामिल होंगे।
SUV में सवार थे 4 लोग, तभी अचानक हुआ कुछ ऐसा… एक्सप्रेसवे से खाई में जा गिरी कार
पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा BE.07 को दो बैटरी विकल्पों 65kWh और 75kWh के साथ पेश किया जा सकता है। यह बैटरी पैक न केवल बेहतरीन ड्राइविंग रेंज देगा, बल्कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। महिंद्रा का यह नया मॉडल आने वाले समय में टाटा और अन्य कंपनियों की प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगा।
Location : New Delhi
Published : 8 August 2026, 3:54 PM IST