
इटालजेट ड्रैगस्टर स्कूटर (सोर्स-Pinterest)
New Delhi: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। इटालियन प्रीमियम टू-व्हीलर ब्रांड Italjet ने मिलान में आयोजित EICMA 2026 में अपने चर्चित Dragster स्कूटर लाइन-अप को आधिकारिक तौर पर शोकेस कर दिया है। कंपनी ने भारत में कदम रखने के लिए Motohaus के साथ हाथ मिलाया है, जिसके तहत देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में इन हाई-परफॉर्मेंस स्कूटरों की एंट्री तय मानी जा रही है।
इस साझेदारी के तहत भारत में Italjet के तीन धांसू मॉडल- Dragster 300, Dragster 459 और फ्लैगशिप Dragster 700 लॉन्च किए जाएंगे। इन स्कूटरों को दिसंबर 2026 में बाजार में उतारा जाएगा। यह पूरा लाइन-अप उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है जो पारंपरिक स्कूटरों से हटकर दमदार इंजन क्षमता और स्पोर्ट्स बाइक जैसी परफॉर्मेंस की तलाश में रहते हैं।
Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स
स्कूटरों की इस सीरीज में सबसे बड़ा आकर्षण Dragster 700 है, जिसमें 698cc का लिक्विड-कूल्ड ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 70hp की पावर और 70nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, Dragster 459 में 449cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है जो 47.58hp की पावर देता है, जबकि एंट्री-लेवल Dragster 300 में 278cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 23.8bhp की पावर पैदा करता है।
Italjet में डुअल डिस्क जैसे शानदार फीचर्स (सोर्स-Pinterest)
सुरक्षा और ब्रेकिंग के मामले में इन स्कूटरों में कोई समझौता नहीं किया गया है। इनमें मशहूर Brembo ब्रेक्स, डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। साथ ही, बेहतर हैंडलिंग के लिए Marzocchi के एडजस्टेबल USD फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है। सभी मॉडल्स में फुल LED लाइटिंग और मॉडर्न TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है।
Auto News: नई लुक के साथ आ रही Tata Punch Facelift, क्या अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगी ये SUV?
दिसंबर 2026 में होने वाला यह लॉन्च भारतीय मैक्सी-स्कूटर मार्केट के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है। जो ग्राहक बाइक की रफ्तार और स्कूटर की सहजता का एक साथ आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए यह सीरीज एक प्रीमियम विकल्प बनकर उभरेगी।
Location : New Delhi
Published : 5 November 2026, 4:37 PM IST