एक लाख जेब में है तो घर ले आएं Tata Sierra, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI

टाटा सिएरा को सिर्फ 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट और करीब 30 हजार रुपये मासिक EMI पर घर लाया जा सकता है। दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत 13.30 लाख रुपये है। 9.8% ब्याज दर पर 4 साल के लोन के साथ यह फाइनेंस प्लान उपलब्ध है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 February 2026, 3:40 PM IST

New Delhi: अगर आप नई SUV लेने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट आड़े आ रहा है तो यह खबर आपके काम की है। बाजार में धूम मचा रही टाटा सिएरा अब ऐसी फाइनेंस स्कीम में मिल रही है, जहां सिर्फ 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर आप इसे अपने घर ला सकते हैं। जी हां, कम रकम में बड़ी गाड़ी का सपना अब मुश्किल नहीं रहा।

दिल्ली में इस कार की ऑन-रोड कीमत करीब 13.30 लाख रुपये बताई जा रही है। अगर आप बैंक या फाइनेंस कंपनी से 9.8 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन लेते हैं और लोन अवधि 4 साल यानी 48 महीने रखते हैं तो आपको हर महीने लगभग 30 हजार रुपये की EMI चुकानी होगी। इस तरह कुल एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर आप फाइनेंस के जरिए सिएरा अपने नाम करा सकते हैं।

EMI कैसे बनेगी?

मान लीजिए आपने 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट दे दी। इसके बाद बाकी रकम पर लोन लिया जाएगा। 9.8% ब्याज दर के हिसाब से 4 साल की अवधि में करीब 30 हजार रुपये प्रतिमाह EMI बैठेगी। हालांकि यह रकम बैंक, क्रेडिट स्कोर और लोन प्रोसेसिंग फीस के हिसाब से थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। इसलिए फाइनल डील से पहले बैंक से पूरी डिटेल जरूर कन्फर्म कर लें।

क्यों पसंद आ रही है सिएरा?

टाटा की यह SUV अपने दमदार लुक, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स की वजह से चर्चा में है। मार्केट में इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने इसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया है, जिससे यह फैमिली और युवाओं दोनों के लिए आकर्षक विकल्प बन गई है।

Tata Sierra

अगर आप भी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और एकमुश्त बड़ी रकम देना मुश्किल है तो यह फाइनेंस ऑप्शन आपके लिए सही साबित हो सकता है। बस ध्यान रखें कि EMI आपकी मासिक आय के मुताबिक आरामदायक हो, जिससे भविष्य में वित्तीय दबाव न बने।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 17 February 2026, 3:40 PM IST