कार चलाने वाले ध्यान दें! अगर गाड़ी से आ रही हैं ये 5 आवाजें, तो तुरंत पहुंचें गैरेज वरना खाली हो जाएगा बैंक बैलेंस

कार चलाते समय आने वाली अजीब आवाजों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें! ब्रेक, इंजन और सस्पेंशन से आने वाली ये 5 खास आवाजें बड़ी खराबी और भारी खर्च का संकेत होती हैं। जानिए समय रहते भारी नुकसान से बचने के आसान उपाय।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 September 2026, 3:15 PM IST

New Delhi: कार चलाना जितना सुविधाजनक है, उसकी सही देखभाल करना उतना ही जरूरी होता है। अक्सर देखा जाता है कि सफर के दौरान गाड़ी से तरह-तरह की अजीब आवाजें आती हैं, लेकिन ज्यादातर ड्राइवर उन्हें मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये आवाजें कार की सेहत बिगड़ने से पहले मिलने वाले संकेत होते हैं। अगर सही समय पर इन आवाजों की पहचान कर ली जाए, तो किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सकता है और मैकेनिक का भारी-भरकम बिल भी रुक सकता है।

ब्रेक और इंजन की खटर-पटर का मतलब

अगर आपको ब्रेक पैडल दबाते समय चरचराहट या धातु के घिसने की तेज आवाज आए, तो समझ जाएं कि ब्रेक पैड्स खत्म हो चुके हैं। इसे टालने पर ब्रेक डिस्क पूरी तरह खराब हो सकती है।

Mercedes और BMWकी नींद उड़ाने आ रही है Volvo की यह इलेक्ट्रिक SUV, मिलते हैं स्पेस-एज जैसे फीचर्स!

इसी तरह, कार स्टार्ट करते ही इंजन से आने वाली खटर-पटर की आवाज इंजन ऑयल के कम होने या खत्म होने का संकेत देती है। इसे नजरअंदाज करने का मतलब है कि आपका इंजन सीज हो सकता है और आपको लाखों रुपये का फटका लग सकता है।

स्टीयरिंग और सस्पेंशन से जुड़े खतरे

गाड़ी को मोड़ते समय अगर स्टीयरिंग व्हील से चीं-चीं की आवाज आती है, तो यह पावर स्टीयरिंग फ्लूड खत्म होने या बेल्ट के ढीले पड़ने की निशानी है। इससे स्टीयरिंग अचानक भारी हो सकता है, जो ड्राइव के दौरान बेहद खतरनाक है। वहीं, गड्ढों या स्पीड ब्रेकर से गुजरते वक्त कार के नीचे से आने वाली धमक या खट-खट की आवाज खराब सस्पेंशन या घिसे हुए शॉक एब्जॉर्बर का इशारा होती है।

New Electric SUV: एमजी ला रही है 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या होगी खासियत?

एसी कंप्रेसर की अजीब आवाज

गर्मियों के मौसम में कार का एसी ऑन करते ही अगर कोई असामान्य या भारी आवाज आने लगे, तो यह एसी कंप्रेसर में खराबी या अंदरूनी पार्ट ढीले होने का संकेत है। समय रहते इसे ठीक न कराने पर पूरा एसी सिस्टम ठप हो सकता है, जिससे जेब पर अचानक बड़ा बोझ पड़ेगा।

Location :  New Delhi

Published :  4 September 2026, 3:15 PM IST