गोड्डा में 19 साल के युवक और शादीशुदा महिला की ऐसी लव स्टोरी, तीन बच्चों को छोड़कर…

गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीकित्ता गांव में 19 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय शादीशुदा महिला की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला अब थाने तक पहुंच गया है, जहां पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 17 June 2026, 1:02 AM IST

Godda : जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीकित्ता गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला 19 साल युवक सचिन और 26 साल शादीशुदा महिला आरती देवी से जुड़ा है। जिनकी मुलाकात हरियाणा में काम के दौरान हुई थी और वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। यह धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गईं।

हरियाणा में हुई थी पहली मुलाकात

जानकारी के अनुसार आरती देवी हरियाणा के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थीं, जबकि सचिन रिलायंस मॉल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था। मॉल में आने-जाने के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई और फिर मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। आरती मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली हैं और उनकी शादी गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में आठ साल पहले हो चुकी थी। उनके तीन बच्चे भी हैं।

गोड्डा में अबुल कलाम आजाद कॉलेज बसंतराय के अपहृत प्राचार्य का शव बरामद

घर-परिवार छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला

बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध इतना गहरा हो गया कि महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर सचिन के साथ दिल्ली चली गई। बाद में सचिन ने उसे अपनी चाची के पास रखा और वहां दोनों ने शादी जैसे रिश्ते की शुरुआत की। जिसमें सिंदूर भरने की भी बात सामने आई है। इसके बाद दोनों हरियाणा लौट आए और वहीं काम करने लगे।

रिश्तों में आई दरार

कुछ समय बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और विवाद बढ़ने लगा। इसी बीच मामला अब बलबड्डा थाना पहुंच गया है। महिला ने बताया कि वह सचिन के साथ रहना चाहती है। दूसरी तरफ उसके पहले पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है।

बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। हालांकि अब तक महिला की तरफ से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक महिला को अपने साथ रखना चाहता है। उसके गार्जियन को इस पर आपत्ति है। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया जाएगा और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Location :  Godda

Published :  17 June 2026, 1:02 AM IST