शादी के रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन का डांस शुरू में रोमांटिक लगा, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल बदल गया। दूल्हे के आक्रामक व्यवहार से दुल्हन गिर पड़ी और मेहमान स्तब्ध रह गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

रिसेप्शन में मची अफरा-तफरी(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: शादी का दिन हर जोड़े के लिए जीवन का सबसे खास और यादगार पल माना जाता है। इस दिन खुशियां, मुस्कान, प्यार और जश्न चारों ओर नजर आता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शादी के वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जहां खुशी का माहौल पल भर में डर और सनसनी में बदल गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के रिसेप्शन के दौरान दुल्हन अपने दूल्हे को डांस फ्लोर पर खींच लाती है। शुरुआत में माहौल बेहद रोमांटिक नजर आता है। दूल्हा थोड़ी झिझक के साथ मुस्कुराते हुए डांस करने को तैयार हो जाता है। दोनों के आसपास मेहमान तालियां बजा रहे होते हैं और कैमरे इस खास पल को कैद कर रहे होते हैं।
Viral News: हाईवे पर एक पल की लापरवाही, लेकिन आगे जो हुआ उसे देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
लेकिन जैसे ही दुल्हन दूल्हे को स्टेज के बीचों-बीच लाती है और सभी की निगाहें उन पर टिक जाती हैं, दूल्हे का व्यवहार अचानक बदल जाता है।
वीडियो में साफ दिखता है कि दूल्हा अचानक आक्रामक अंदाज में सैल्सा-स्टाइल डांस करने लगता है। वह दुल्हन का हाथ बहुत मजबूती से पकड़ लेता है और जोर-जबरदस्ती से उसे घुमाने लगता है। शुरुआत में यह सब डांस का हिस्सा लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात बिगड़ जाते हैं।
दूल्हा दुल्हन को इतनी तेजी और जोर से घुमाता है कि वह संतुलन खोकर गिर जाती है। दुल्हन बार-बार उठने की कोशिश करती है, लेकिन दूल्हा उसे फिर उठाकर दोबारा घुमा देता है, जिससे वह फिर गिर जाती है। दुल्हन के चेहरे पर डर और दर्द साफ दिखाई देता है।
यह दृश्य देखकर शादी में मौजूद मेहमान स्तब्ध रह जाते हैं। कुछ लोग बीच में आकर दूल्हे को रोकने की कोशिश करते हैं। आखिरकार लोगों ने हस्तक्षेप कर दूल्हे को अलग किया और म्यूजिक बंद कराया गया।
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @indoninsta से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर हजारों लाइक्स और सैकड़ों कमेंट आ चुके हैं। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरानी और गुस्से दोनों का इजहार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बारात वापस लौटाई या नहीं भाई?" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "लगता है दूल्हे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अब बेचारी कभी किसी से डांस करने को नहीं बोलेगी।"
यह वीडियो सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं, बल्कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते में सम्मान और व्यवहार पर भी सवाल खड़े करता है। लोग यह सोचने पर मजबूर हैं कि शादी के मंच पर इस तरह का व्यवहार कितना खतरनाक और शर्मनाक हो सकता है।
No related posts found.