
गोरेगांव स्टेशन पर महिला की अजीब हरकतें कैमरे में कैद (Img- Dynamite News)
Mumbai: सपनों की दुनिया मुंबई में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक महिला की अजीब हरकतों ने सभी को हैरान करके रख दिया। बता दें कि महिला लोकल ट्रेन के मोटरमैन केबिन में घुस गई और वहां विचित्र करतूतें करने लगी, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला नशे में होकर ऐसी हरकतें कर रही थी। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं है। पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।
जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो मुंबई के गोरेगांव स्टेशन का है। वीडियो में एक युवती लोकल ट्रेन के मोटरमैन केबिन में अचानक एंट्र करने लगी। वह केबिन के दरवाजे में खड़ी हो गई और हैंडल को पड़ककर झूमने लगी। महिला केबिन के अंदर घुसने का प्रयास करती रही, पर वह अंदर नहीं जा पाई क्योंकि दरवाजा बंद था।
वीडियो में महिला की इस हरकत को देखकर लोगों को लगा रहा है कि महिला ने शराब पी है और वह यह सब नशे में कर रही है। लेकिन अभी तक इस दावे की पुष्टि करने वाली कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Mumbai: वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बाइकर्स की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होते ही 5 गिरफ्तार
बता दें कि मोटरमैन कैबिन ट्रेन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जहां किसी भी बाहर वाले की एंट्री नहीं हो सकती है। ऐसे में इस महिला का एंट्र होना किसी बवाल और गुनाह से कम नहीं है। इस लिहाज से महिला का ऐसे में केबिन में घुसने की कोशिश रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। कैसे एक महिला केबिन में एंट्री लेने का प्रयास कर रही है।
गर्लफ्रेंड का हाई वोल्टेज ड्रामा या कुछ और ❓❓😅
🚨 मुंबई लोकल में अचानक मचा हड़कंप! आखिर ट्रेन के ड्राइवर के केबिन में क्यों घुसना चाहती थी यह लड़की?
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक ऐसा नजारा सामने आया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया!
कल्पना कीजिए… एक तरफ प्लेटफॉर्म पर खड़ी लोकल ट्रेन, दूसरी तरफ ट्रेन का ड्राइवर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार… तभी अचानक एक युवती ड्राइवर के केबिन के दरवाजे तक पहुँच जाती है।
लेकिन इसके बाद जो होता है, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया!
वीडियो में युवती केबिन के दरवाजे को पकड़कर अंदर घुसने की कोशिश करती दिखाई देती है। वह बार-बार दरवाजे को पकड़ती है और ऐसी हरकतें करती है कि आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।
आखिर वह युवती ट्रेन के उस केबिन में जाना क्यों चाहती थी?
क्या वह किसी परेशानी में थी? क्या उसे किसी तरह की मदद चाहिए थी? या फिर उसके पीछे कोई ऐसी वजह थी, जिसके बारे में अभी तक किसी को पता नहीं है?
फिलहाल इस घटना के पीछे की असली वजह और युवती की मंशा की पुष्टि नहीं हुई है।
लेकिन एक बात बिल्कुल साफ है—ट्रेन का ड्राइवर केबिन कोई सामान्य जगह नहीं है। वहाँ किसी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
अब सवाल यह है कि ऐसी स्थिति में रेलवे प्रशासन को क्या कार्रवाई करनी चाहिए?
आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताइए।
वीडियो को अंत तक देखिए और अपनी राय साझा कीजिए।
#MumbaiLocal #MumbaiNews #ViralVideo #IndianRailways #BreakingNews
— Sea_winter (@Kotajitu1994) November 19, 2026
मुंबई उपनगरीय रेलवे (मुंबई लोकल) में हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्टेशनों पर भारी भीड़ होती है। ऐसे माहौल में यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन के लिए महत्वपूर्ण संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है।
एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि गोरेगांव जैसे व्यस्त स्टेशन पर एक महिला मोटरमैन के केबिन तक कैसे पहुंच गई और क्या उसे रोकने के लिए कोई तुरंत कदम उठाए गए थे?
फिलहाल, महिला की पहचान, घटना के सही समय या उसके खिलाफ की गई किसी भी कार्रवाई के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह दावा कि महिला शायद नशे की हालत में थी, अभी केवल सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है।
इसलिए घटना से जुड़ी असल बातें तभी साफ हो पाएंगी जब कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी। फिलहाल, इस वीडियो ने मुंबई उपनगरीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित इलाकों में अनधिकृत प्रवेश के मुद्दे पर एक नई बहस छेड़ दी है।
Location : Mumbai
Published : 19 November 2026, 12:22 PM IST