
21 शादियां करने वाला भिखारी खुद भूला पत्नियों के नाम (Img- X)
New Delhi: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सी खबर वायरल हो जाए और लोगों को हैरान कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। इन दिनों सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के एक शख्स की कहानी ने तहलका मचा रखा है। मेरू मियां नाम के इस शख्स की चर्चा उसके अनोखे निजी जीवन को लेकर हो रही है।
वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इस शख्स ने अपने जीवन में अब तक एक या दो नहीं बल्कि कुल 21 शादियां की हैं। लेकिन इस पूरी कहानी का सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाला पहलू यह है कि मेरू मियां खुद अपनी सभी पत्नियों के नाम ठीक से याद नहीं रख पाए हैं।
वायरल दावों के मुताबिक, मेरू मियां पेशे से एक भिखारी हैं और भीख मांगकर ही अपने विशाल परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जब एक वीडियो में उनसे उनकी 21 पत्नियों के नाम पूछे गए, तो वह हैरान करने वाली स्थिति में नजर आए। मेरू मियां सिर्फ आठ पत्नियों के नाम ही जुबान पर ला सके।
उन्होंने शीला, नरगिस, सेलेना, आलिया, तारा, ज्योत्सना, राबिया और पारुल के नाम गिनाए, लेकिन बाकी पत्नियों के नाम उन्हें याद ही नहीं आए। कैप्शन के अनुसार, इतनी सारी पत्नियां होने के कारण सभी के नाम याद रखना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि आखिर उन्हें इतनी सारी पत्नियां कैसे मिल गईं और उन्होंने कितनी शादियां की हैं, तो उनका जवाब और भी ज्यादा दिलचस्प था। मेरू मियां का दावा है कि उन्होंने कभी भी किसी भी महिला को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था।
For Meru Mia (35), it is a big problem to remember the names of his wives
Because he is married to 21 women, and he just remembers 8 of their names
He is a beggar, he earns his living from begging
Each day, he rotates schedules and takes one of his wives along with him while he begs
— Tushar ॐ♫₹ (@Tushar_KN) October 6, 2026
उनके मुताबिक, महिलाएं खुद उनकी तरफ आकर्षित हुईं और उनसे शादी करना चाहती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उनमें से कुछ महिलाएं उम्र में उनसे काफी बड़ी थीं, लेकिन वे किसी का भी दिल नहीं दुखाना चाहते थे, इसलिए वे मना नहीं कर पाए और एक के बाद एक शादियां होती चली गईं।
सामने आई जानकारियों के अनुसार, मेरू मियां की पत्नियां भी उनके इस काम में पूरा साथ देती हैं। रोज अलग-अलग पत्नी उनके साथ भीख मांगने जाती है और इसी तरह से पूरे परिवार का खर्च चलता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
जहां कुछ लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं, वहीं कई लोग मजाकिया लहजे में कह रहे हैं कि आबादी बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान है। हालांकि, इन वायरल दावों की किसी स्वतंत्र माध्यम से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मेरू मियां की यह कहानी इस समय सोशल मीडिया पर सबसे बड़े चर्चा का विषय बनी हुई है।
Location : New Delhi
Published : 10 October 2026, 3:55 PM IST
Topics : Meru Mian Video Viral Viral News Hindi Viral News