
तीन बहनों की एक ही लड़के से शादी (सोर्स-एक्स)
Amroha: आज के इस आधुनिक दौर में जहां पढ़े-लिखे लड़के-लड़कियां शादी के नाम से कतराते हैं, कमिटमेंट के डर से भागते हैं और एक रिश्ता निभाने में हजार बार सोचते हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी अनोखी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक तरफ जहां लोग एकल रिश्तों को संभालने में पसीने छूटने की बात करते हैं, वहीं यहां तीन बहनों ने एक ही युवक से शादी रचा ली है और अब बिना किसी अनबन के एक ही छत के नीचे खुशी-खुशी साथ रह रही हैं। रील के शौक, अटूट प्यार और इस अजीबोगरीब फैसले की दास्तान सोशल मीडिया पर तूफान मचा रही है।
यह पूरा वाकया अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगा किनारे बसे एक गांव का है। यहां की तीन युवतियां- जिन्में दो सगी और एक चचेरी बहन है, सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर काफी एक्टिव हैं और रील बनाने का जबरदस्त शौक रखती हैं।
यह भी पढ़ें-Viral News: कीमतों में इतना फर्क कैसे? महिला ने खोली Zomato रेट गैप की पोल, जानें कंपनी ने क्या वजह बताई
इन तीनों बहनों के बीच बचपन से ही इतना अटूट प्रेम है कि वे एक-दूसरे से अलग होने की कल्पना भी नहीं कर सकती थीं। जब एक बहन के विवाह की बात चली, तो इस अनोखे रिश्ते की नींव पड़ी।
वायरल वीडियो में एक बहन ने इस शादी की चौंकाने वाली वजह बताई- "हम तीनों बहनें एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। हमने अपने पिता से कहा था कि हमारा रिश्ता किसी ऐसे घर में तय करें जहां तीन सगे भाई हों, ताकि हम तीनों एक ही घर में बहू बनकर रहें और कभी अलग न हों।"
लेकिन जब काफी तलाश के बाद भी ऐसा कोई परिवार नहीं मिला और बहनों के अलग होने की नौबत आने लगी, तो वे गहरे तनाव में आ गईं। बहनों के मुताबिक, अलगाव के डर से उन्होंने खौफनाक कदम उठाने यानी खुदकुशी करने तक का मन बना लिया था।
🚨 Three Biological Sisters Tie Knot with Same Cameraman at Chamunda Mata Temple😁
In a shocking incident from Hasanpur in Amroha, three biological sisters have married their own cameraman. 💍
Local leaders and community members have strongly condemned the marriage, calling… pic.twitter.com/Gy8ggAA92I
— Perman (@Perman3310) July 23, 2026
जब तीनों बहनों के इस कदम की जानकारी उनके ही कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को हुई, तो उसने उन्हें समझाया, सहारा दिया और गलत कदम उठाने से रोका। इसके बाद तीनों बहनों ने आपसी सहमति से उसी एक युवक को अपना पति स्वीकार करने का फैसला कर लिया।
जानकारी के अनुसार, यह शादी 15 जुलाई को नगर के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में बिना किसी रिश्तेदार और धूमधाम के साथ संपन्न हुई।
शादी के बाद यह अनोखा जोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी के आवास पर भी पहुंचा। वहां पालिका अध्यक्ष की पत्नी के साथ तीनों बहनों ने एक रील बनाई, जो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई।
तीन बहनों ने एक ही कैमरामैन से की शादी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश🤣 https://t.co/ozfSh8ty7a pic.twitter.com/zz6EBGKgSh
— Perman (@Perman3310) July 23, 2026
आज जहां लव-मैरिज हो या अरेंज, शादियों में जरा-सी बात पर दरार आ जाती है, वहीं ये तीनों बहनें अपने पति के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। हालांकि, इस घटना के सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर इसका भारी विरोध भी शुरू हो गया है।
यह भी पढ़े-Viral News: हाईवे पर एक पल की लापरवाही, लेकिन आगे जो हुआ उसे देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे सनातन धर्म और हिंदू मैरिज एक्ट की मान्यताओं के पूरी तरह विपरीत बताया है। उनका कहना है कि हिंदू कानून में एक से अधिक शादी की अनुमति नहीं है और एक साथ तीन बहनों से शादी करना सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई लिखित शिकायत आती है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Amroha
Published : 23 July 2026, 3:18 PM IST
Topics : Amroha Marriage Viral Video Amroha News Reel Addiction Marriage Three Sisters Marry One Man Viral News UP