New Delhi: आम आदमी पार्टी में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आती दिख रही है। योगेंद्र यादव, कपिल मिश्रा और स्वाति मालीवाल के बाद अब राघव चड्ढा का नाम भी खुलकर चर्चा में आ गया है। राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी और पार्टी पर तीखा हमला बोला। राघव ने कहा कि उनकी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए और सवाल उठाया कि अगर आम लोगों की समस्याओं की बात करना अपराध है तो फिर पार्टी आखिर किसके लिए काम कर रही है।
वहीं, AAP की ओर से भी पलटवार तेज हो गया है। सौरभ भारद्वाज ने राघव के तेवरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा जो डर गया, वो मर गया और उन्हें अरविंद केजरीवाल का सिपाही होने की याद दिलाई। इसके बाद आतिशी ने भी राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे सरकार से सवाल पूछने से बच रहे हैं।

Location : New Delhi
Published : 3 April 2026, 9:00 PM IST