Video: ट्रंप का वह सीक्रेट आदेश, जो मध्य पूर्व में किसी भी वक्त शुरू कर सकता है सबसे बड़ा विध्वंस!

अमेरिकी राष्ट्रपति के एक आक्रामक बयान ने पूरी दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं। खुफिया एजेंसियों की 24 घंटे की पैनी नजर और एक बेहद सुरक्षित भूमिगत ठिकाने को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। आखिर परदे के पीछे ऐसा क्या पक रहा है जो किसी भी पल पश्चिम एशिया का नक्शा बदल सकता है?

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 5 September 2026, 12:46 PM IST

New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाते हुए एक बार फिर गंभीर चेतावनी दी है। मीडिया के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने दो टूक शब्दों में कहा कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकता।

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु खतरे को सफलतापूर्व रोक दिया है और वहां की हर गतिविधि पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियां 24 घंटे पैनी नजर बनाए हुए हैं। इस बयान के बाद नतांज परमाणु केंद्र के पास स्थित बेहद सुरक्षित भूमिगत ठिकाने 'पिकैक्स माउंटेन' को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह सख्त रुख पश्चिम एशिया में किसी बड़े सैन्य टकराव का संकेत हो सकता है। अमेरिका की मौजूदा रणनीति ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को हर हाल में नेस्तनाबूद करने और उसपर कूटनीतिक व सामरिक दबाव बनाए रखने की है। इस स्थिति ने एक बार फिर मध्य पूर्व में युद्ध के बादलों को गहरा कर दिया है।

Location :  New Delhi

Published :  5 September 2026, 12:46 PM IST